Gopalganj 8 October : गोपालगंज के राष्ट्रीय बोसिया खिलाड़ी Nitish Kumar Singh ने नई दिल्ली में Boccia India Federation Cup 2026 की BC-3 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता।
बोसिया इंडिया फेडरेशन कप 2026: बिहार के Nitish Kumar Singh ने BC-3 कैटेगरी में जीता गोल्ड मेडल
बिहार के गोपालगंज जिले के निवासी एवं राष्ट्रीय बोसिया खिलाड़ी Nitish Kumar Singh ने राजधानी नई दिल्ली में दिनांक 3 से 8 अक्तूबर 2026 तक आयोजित द्वितीय बोसिया इंडिया फेडेरेशन कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए BC-3 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता राजपूताना राइफल्स इंडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से चयनित पैरा बोसिया खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बिहार से प्रतियोगिता के लिए चयनित एकमात्र खिलाड़ी गोपालगंज निवासी नीतीश कुमार सिंह ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर BC-3 कैटेगरी में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पैरा बोसिया स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव स्नेहा ने बताया कि नीतीश कुमार सिंह की यह उपलब्धि बिहार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों और अनेक चुनौतियों के बावजूद नीतीश ने निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उनका यह स्वर्ण पदक बिहार के अन्य पैरा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीतीश कुमार सिंह ने कहा, “यह पदक केवल मेरी मेहनत का परिणाम नहीं है, बल्कि उन सभी लोगों के विश्वास, सहयोग और समर्थन का परिणाम है, जो हर कदम पर मेरे साथ खड़े रहे। यह सफर यहीं खत्म नहीं होता, बल्कि यह एक नई शुरुआत है। मैं आगे भी कड़ी मेहनत करते हुए अपने देश और बिहार राज्य का नाम रोशन करने का प्रयास करता रहूंगा।”

नीतीश की इस शानदार उपलब्धि पर उनके माता-पिता, पैरा बोसिया स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार के उपाध्यक्ष संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष अंकित कुमार, PEFI बिहार के सचिव कुमार आदित्य, अभिजीत कुमार, आनंद मोहन, कौशिकी सिंह सहित संघ के पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
National Floorball Championship 2026 में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगी टीम, मुजफ्फरपुर समेत पांच जिलों के खिलाड़ी शामिल #floorball #bihar https://t.co/V2rohpvo1G https://t.co/MiRt1CSTay
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 8, 2026
व्हीलचेयर पर निर्भर नीतीश कुमार सिंह की सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन के साथ चुनौतियों को अवसर में बदला जा सकता है। उनका यह स्वर्ण पदक न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि बिहार के पैरा खेल जगत के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उपरोक्त जानकारी सचिव पैरा बोसिया स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार की सचिव स्नेहा, कार्यालय – मुजफ्फरपुर ने दी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.