www.goltoo.in

LS College में एनएसडीसी स्किल समिट में विभिन्न जॉब रोल के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

February 27, 2025 | by Goltoo

opr

Muzaffarpur 27 February : LS College लंगट सिंह कॉलेज में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा 24 से 28 फरवरी तक चल रहे कौशल समागम में विभिन्न जॉब रोल के लिए इच्छुक छात्रों का पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है।

LS College एनएसडीसी स्किल समिट रजिस्ट्रेशन शुरू

कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने इस मौके पर कहा कि एनएसडीसी द्वारा चलाए जा रहे इस महाअभियान में कॉलेज के छात्र बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। उन्होंने छात्रों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा, कॉलेज छात्रों के कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है, और इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं। यह कौशल समागम इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। प्रो राय ने कहा कि कौशल समागम में छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी मिलेगी, साथ ही, उन्हें रोजगार के लिए मार्गदर्शन मिलेगा तथा विभिन्न कंपनियों के चयन प्रक्रिया से भी अवगत होंगे.

LS College एनएसडीसी स्किल समिट रजिस्ट्रेशन शुरू
LS College एनएसडीसी स्किल समिट रजिस्ट्रेशन शुरू

प्राचार्य प्रो. राय ने छात्रों खासकर अंतिम वर्ष के छात्रों से इस कौशल समागम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि कॉलेज यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है कि अधिक से अधिक छात्र इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठा सकें। उन्होंने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) की सराहना करते हुए कहा कि एनएसडीसी देश के युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। यह कौशल समागम का आयोजन एनएसडीसी के प्रयासों का ही एक हिस्सा है। यह समागम छात्रों के लिए अपने करियर को नई दिशा देने का एक सुनहरा अवसर है। इस अवसर का लाभ उठाकर छात्र अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।

समागम में भाग लेने के लिए छात्रों को एनएसडीसी के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू हो गई है और 28 फरवरी तक चलेगी। प्राचार्य प्रो राय ने कहा कि यह समागम छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में उभरते रोजगार के अवसरों के बारे में जानने और अपने कौशल को निखारने का एक शानदार मौका प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस समागम से छात्रों को अपने करियर को नई दिशा देने में मदद मिलेगी।

मौके पर प्रो राजीव कुमार झा, डॉ शशिकांत पांडेय, डॉ तथागत बनर्जी, डॉ नवीन कुमार, धीरज कुमार, अतुल कुमार, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all