Mukhyamantri Kanya Uthan Yojna मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना : इंटर पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार रुपये
March 20, 2022 | by Goltoo
Patna 20 March : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 16 मार्च को इंटरमीडिएट का परीक्षाफल रिकॉर्ड समय में जारी कर दिया है। इस बार 80.15 फीसदी विद्यार्थी सफल हुए हैं। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत इंटर पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार रुपये दिये जाने की घोषणा की गई है। इस योजना का लाभ किस तरह से उठाना है और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेज के बारे में बताने जा रहे हैं। परीक्षाफल जारी हुए कुछ दिन ही हुए हैं इस वर्ष की लिंक अभी वेबसाइट पर नहीं है पर प्रक्रिया पिछले वर्षों की भांति ही होगी.आइये जानते हैं…

आवेदन करने की पात्रता
- बिहार बोर्ड से 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा पास करने वाले को बिहार का स्थाई निवासी होना चाहिए.
ये दस्तावेज आपके पास होने चाहिए
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- बैंक पासबुक
- फोटो (पासपोर्ट साइज)
- आय प्रमाण पत्र
- 12वीं का प्राप्तांक

How to Apply? कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
१. सबसे पहले https://ekalyan.bih.nic.in/ ई-कल्याण के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
२. इसके बाद शिक्षा विभाग या ‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना-मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए आवेदन करें’ दिखेगा उस लिंक पर क्लिक करें।
३. Click Here To Apply पर क्लिक करना है।
४. रजिस्ट्रेशन नंबर, 12वीं का प्राप्तांक और कॅप्टचा कोड डालेंगे तब फॉर बाहर आएगा ।
५. फॉर्म में सभी जानकारियों को ध्यान से बार-बार पढ़े और भरें। जो दस्तावेजों मांगे जाएँ उन्हें ध्यान देकर संगलग्न करें।
६.अब भरी गई जानकारियों को बारीकी से जाँच ले सत्यापन कर लें. संगलग्न फाइल को भी चेक कर लें .
७. इन सबके बाद आप Submit Button पर क्लिक कर दें।
यदि आप इंटरनेट की जानकारी रखते हैं तो ये काम आप अपने से भी कर सकते हैं. किसी भी फॉर्म को भरने समय जल्दबाजी न करें, बार-बार पढ़े फिर भरें.आप खुद से नहीं भर सकते तो किसी सीनियर या साइबर कैफ़े की मदद ले सकते हैं.
#Biharnews #ekalyan #Biharboard

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all