Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 14 April : मुजफ्फरपुर के MDDM College में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई के द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती Ambedkar Jayanti के अवसर पर क्विज कंपटीशन और प्रस्तावना पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या प्रोफेसर कनुप्रिया के द्वारा डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई।

Ambedkar Jayanti एमडीडीएम कॉलेज

Ambedkar Jayanti एमडीडीएम कॉलेज

तत्पश्चात प्राचार्या प्रोफेसर कनुप्रिया ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, उनके संविधान निर्माण में योगदान और समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डाला।उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करके छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते है।

Advertisements
Ambedkar Jayanti एमडीडीएम कॉलेज
Ambedkar Jayanti एमडीडीएम कॉलेज

इसके बाद एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर अनुराधा ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा , स्वतंत्रता, समानता और सौहार्द के द्वारा ही हम एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।इसके पश्चात सभी लोगों को संविधान की प्रस्तावना (Preamble) का पाठ कराया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Ambedkar Jayanti कार्यक्रम में डॉ प्रियम फ्रांसिस और डॉ विपिन ने भी अपना संबोधन दिया।इसके पश्चात एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका विषय डॉ. अंबेडकर से संबंधित था। इस प्रतियोगिता में १५ छात्राओं ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्यलता (राजनीति विज्ञान विभाग), द्वितीय स्थान दीक्षा कुमारी (अंग्रेजी विभाग) और तृतीय स्थान अनुराधा (बीसीए विभाग) ने प्राप्त किया। विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।यह आयोजन न सिर्फ डॉ. अंबेडकर के विचारों को याद करने का अवसर बना, बल्कि छात्रों में उनके आदर्शों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी साबित हुआ।

कार्यक्रम में प्रो. निशिकांति, डॉ अनुराधा ,डॉ. शगुफ्ता, डॉ प्रियम, डॉ ममता रॉय, डॉ श्वेता, डॉ नवनीता, नेहा , डॉ. मीनाक्षी, डॉ सदफ डॉ. स्मिता, डॉ. रिंकू, डॉ. अर्चना,डॉ. राम दुलार, डॉ मेरी , श्री पार्थ प्रियदर्शी, श्री विवेक अस्थाना, श्री संजय, श्री नवीन कुमार , डॉ ममता कुमारी,रश्मि, शोभा, सोनम, सुषमा, जानवी, पूनम, डॉ शमशीर, एस.सी. राय, रमेश चौधरी, सचिन कुमार, दीपक कुमार के साथ तमाम छात्राएं उपस्थित थी ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.