www.goltoo.in

SKJ Law College मुजफ्फरपुर में अंबेडकर जयंती पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

April 16, 2025 | by Goltoo

l (1)

Muzaffarpur 16 April : आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 को SKJ Law College मुजफ्फरपुर में एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें महाविद्यालय के सभी वर्गों से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

SKJ Law College मुजफ्फरपुर

इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय नैक के अंतर्गत एससी-एसटी सेल द्वारा संचालन किया गया. इस तरह के शैक्षणिक आयोजन शैक्षणिक आयोजन देश रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जयंती के अवसर पर विभिन्न शृंखलाबाद कार्यक्रमों के अंतर्गत इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

SKJ Law College मुजफ्फरपुर

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार के संबोधन से प्राप्त प्रारंभ हुआ उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं के बीच विधिक संकल्पनाओं का विकास होता है.

निबंध प्रतियोगिता के विषय कम से इस प्रकार से हैं….

डॉ बी आर अंबेडकर भारतीय संविधान के पीछे दूरदर्शिता

आधुनिक भारत में जातिगत भेदभाव एक कानूनी परिप्रेक्ष्य

सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर अंबेडकर का प्रभाव

अस्पृश्यता का उन्मूलन मुद्दे और चुनौतियां

आधुनिक भारत को आकार देने में डॉक्टर बी आर अंबेडकर की भूमिका

SKJ Law College मुजफ्फरपुर


उपरोक्त विषयों में से प्रतिभागियों द्वारा किसी एक विषय को चुनकर उसे पर 800 शब्दों में निबंध लिखा गया. इस प्रतियोगिता में कुल उपस्थित प्रतिभागियों की संख्या 150 थी. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर केकेएन तिवारी उपप्राचार्य बीएम आजाद, प्रशासक प्रोफेसर रत्नेश कुमार, नैक समन्वयक प्रोफेसर आशुतोष कुमार, एससी-एसटी सेल के संयोजक प्रोफेसर अभिषेक आनंद सहित अन्य शिक्षकों में डॉक्टर एसपी चौधरी, प्रोफेसर पंकज कुमार, डॉक्टर रवि रंजन राय, सेल के सदस्य डॉक्टर हैदर फारूकी, सुश्री चारु प्रियदर्शी, श्री विजय कुमार, श्री आदर्श नमन, प्रोफेसर धनंजय पांडे, प्रोफेसर विपिन कुमार, प्रोफेसर रजनीश कुमार सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे.

निबंध प्रतियोगिता का परिणाम इस सप्ताह के भीतर प्रकाशित किया जाएगा

RELATED POSTS

View all

view all