Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 167 April : LS College लंगट सिंह कॉलेज के एनसीसी इकाई द्वारा आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

LS College भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर

सेमिनार की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने की, समन्वय एनसीसी पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. ओमप्रकाश राय ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता और समाज सुधारक के रूप में याद करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर का जीवन संघर्ष और दृढ़ संकल्प का प्रतीक था। उन्होंने सामाजिक न्याय और सामाजिक समता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। बाबा साहेब अम्बेडकर की कानूनी विशेषज्ञता और विभिन्न देशों के संविधान का ज्ञान संविधान के निर्माण में बहुत मददगार साबित हुआ।

LS College भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर

वह संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष बने और उन्होंने भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रो. राय ने छात्रों को डॉ. अम्बेडकर के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

Advertisements
LS College भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर

डॉ. राजीव कुमार ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि डॉ. अम्बेडकर ने विरोधाभास के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त की और देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि डाॅ. अम्बेडकर के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विचार आज भी प्रासंगिक है।

डॉ शिवेंद्र कुमार मौर्य ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि कुछ लोग इतिहास पढ़ते हैं व इतिहास लिखते हैं और कुछ लोग इतिहास रचते हैं। डॉ आंबेडकर ने इतिहास रचने का काम किया है।

LS College सेमिनार पर कैडेट्स ने भी डॉ अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संभाषण प्रस्तुत किए।

संचालन नम्रता सुधीर तथा धन्यवाद ज्ञापन कैडेट अनमोल झा ने किया। कार्यक्रम में प्रो संजीव मिश्रा, प्रो एनएन मिश्रा, डॉ नवीन कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.