Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 October : बिहार के कुख्यात अपराधी मंटू शर्मा उर्फ प्रद्युमन शर्मा को मुंबई में मुजफ्फरपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया. आज मुंबई से पटना फ्लाइट द्वारा कड़ी सुरक्षा में मुजफ्फरपुर लाया जाएगा. बिहार में दो दशकों से अपराध की दुनिया में दबदबा कायम कर रखा है मंटू शर्मा ने .

बिहार का दुर्दांत अपराधी मंटू शर्मा मुंबई से गिरफ्तार Social MEdia Image

छपरा जिला के मंटू शर्मा की गिरफ़्तारी को गोपनीय रखा गया है. इसलिए एसएसपी चंद्रकांत अभी-अभी कुछ बताने में असमर्थ है. मंटू शर्मा की तलाश मुजफ्फरपुर पुलिस के अलावा बिहार के अन्य जिलों के पुलिस को भी थी. मंटू शर्मा की गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर की स्पेशल टीम मुंबई से रवाना हुई थी.


सबसे पहले मंटू शर्मा की गिरफ्तारी मुसहरी के लीची अनुसंधान केंद्र के गार्ड रितेश की हत्या कांड हत्या के बाद हुई थी. उस समय भी स्पेशल टीम ने लखनऊ के गोमती नगर में मुठभेड़ के बाद पकड़ा था मंटू शर्मा को. साक्ष्य के अभाव में जमानत मिलने के बाद फिर सक्रिय हो गया था.

Advertisements

पिछले कुछ महीनों में एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख की रंगदारी के मामले में मंटू शर्मा की तलाश थी प्रॉपर्टी डीलर फिरौती कांड में ओंकार की गिरफ्तारी हुई थी जिसे जमानत मिल गई मिल गई है. मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है मंटू शर्मा की. गिरफ्तारी.

#crimenews #muzaffarpur #mantusharma

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.