Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 April : B.R.A. Bihar University बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर दिनेश चन्द्र राय की प्रेरणा से स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई .

B.R.A. Bihar University एन.एस.एस. इकाई द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान

B.R.A. Bihar University , मुज़फ़्फ़रपुर में कुलपति प्रोफेसर दिनेश चन्द्र राय की प्रेरणा से स्वच्छता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान विश्वविद्यालय परिसर सहित सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रत्येक रविवार को चलाया जाएगा, जिसमें एन.एस.एस. (राष्ट्रीय सेवा योजना) की विभिन्न इकाइयाँ भाग लेंगी.

B.R.A. Bihar University एन.एस.एस. इकाई द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान
B.R.A. Bihar University एन.एस.एस. इकाई द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान
Bihar University

विश्वविद्यालय NSS कोऑर्डिनेटर डॉ अनुराधा पाठक ने स्वच्छता अभियान का सञ्चालन किया आज इस अभियान की शुरुआत विश्वविद्यालय परिसर स्थित अतिथि भवन (गेस्ट हाउस) से की गई। इस अवसर पर स्वयं कुलपति महोदय उपस्थित रहे और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विश्वविद्यालय NSS कोऑर्डिनेटर डॉ अनुराधा पाठक ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। गेस्ट हाउस इंचार्ज डॉ अमर बहादुर शुक्ला ने भी स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दिया।

Advertisements
Bihar University
B.R.A. Bihar University एन.एस.एस. इकाई द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान

इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें डॉ. अनुराधा सिंह (एम. डी. डी. एम. कॉलेज), डॉ. अशोक निगम (आर.बी.बी.एम. कॉलेज), एवं डॉ. शारदानंद साहनी (रामेश्वर सिंह कॉलेज) शामिल रहे।

B.R.A. Bihar University एन.एस.एस. इकाई द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान
Bihar University

कार्यक्रम में एल. एस. कॉलेज, आर.डी.एस. कॉलेज, एम. डी. डी. एम. कॉलेज, आर.बी.बी.एम. कॉलेज एवं रामेश्वर सिंह कॉलेज के लगभग 60 एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी की।
अभियान की शुरुआत कुलगीत और एन.एस.एस. गीत से हुई, जिसके उपरांत कुलपति महोदय ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में स्वच्छता को जीवनशैली में शामिल करने की आवश्यकता पर बल दिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन एवं सभी एन.एस.एस. इकाइयों द्वारा इस पहल को नियमित रूप से आगे बढ़ाने की योजना बनाई गई है, जिससे छात्रों में स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी का भाव विकसित हो सके।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.