www.goltoo.in

बिहार की सब जूनियर बालिका टीम Targetball Championship के सेमीफाइनल में पहुँची,पुरुष टीम फाइनल में

April 29, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-04-29T211050.6251

Agra 29 April : उत्तर प्रदेश के आगरा में 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित 10वीं सब जूनियर नेशनल टार्गेटबॉल चैंपियनशिप Targetball Championship में बिहार की सब जूनियर बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है।

Agra Targetball Championship

Targetball Championship
Targetball Championship

बिहार टार्गेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने जानकारी दी कि बिहार बालिका टीम ने अपने पहले मैच में केरल को 2-0 से हराया। इसके बाद दूसरे मैच में आंध्र प्रदेश को 2-0 और तीसरे मैच में मध्य प्रदेश को 1-0 से हराकर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टीम की इस उपलब्धि पर तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के सं सचिव मनीष कुमार, प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह, जी. डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक पंकज कुमार, सनशाइन प्रेप हाई स्कूल के बोर्ड सदस्य, कोच रागनी ठाकुर, राष्ट्रीय रेफरी गौरव कुमार सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी।

वहीं पुरुष वर्ग में भी बिहार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 9-5 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। बिहार की पुरुष टीम अब खिताब के लिए खेलेगी।

RELATED POSTS

View all

view all