Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 April : बिहार में पहली बार Khelo India Youth Games का आयोजन, मुजफ्फरपुर में टॉर्च यात्रा के साथ जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

बिहार में पहली बार Khelo India Youth Games

खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वाधान में बिहार राज्य में पहली बार Khelo India Youth Games खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 4 से 15 मई 2025 तक राज्य के पांच प्रमुख जिलों — पटना, गया, नालंदा (राजगीर), बेगूसराय एवं भागलपुर — में किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन के अंतर्गत खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु टॉर्च (मशाल) यात्रा का आयोजन भी किया गया है।

इसी क्रम में खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु आयोजित टॉर्च(मशाल) यात्रा 29 अप्रैल 2025 को अपराह्न में मुजफ्फरपुर पहुंची। जिसे आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न में मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह महाविद्यालय एवं चैपमैन बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा शहर की विभिन्न मार्गों में भ्रमण कराई गई तथा खिलाड़ियों और आम नागरिकों को खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संचार किया गया।

Advertisements
Khelo India Youth Games

दोपहर में सिकंदरपुर स्थित खेल भवन-सह-व्यायामशाला में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजीव कुमार (एडीएम रिवेन्यू) एवं विशिष्ट अतिथि अमित कुमार (एसडीएम पूर्वी), प्रभात कुमार (जिला आपूर्ति पदाधिकारी), डीएसपी अभिजीत अल्केश, वरीय उपसमाहर्ता जुली कुमारी, उपसमाहर्ता अर्चना कुमारी, और जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों को खेलो इंडिया टॉर्च प्रदान की गई और जिलेवासियों को खेल के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम का समापन वरीय पदाधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर टॉर्च यात्रा दल को वैशाली के लिए रवाना कर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी सुनील कुमार, धीरज कुमार, निसार अहमद कादरी, असगर हुसैन, भानुप्रिया, शिल्पा कुमारी, विजय कुमार, निशा मिश्रा, नीरज कुमार, सहित कई खेल प्रेमी और मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.