Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6th September: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर में शिक्षक दिवस समारोह के दौरान RDS College Muzaffarpur के दो शिक्षकों को उनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय शोध कार्यों के लिए “Vice Chancellor Award for Research Excellence – 2025” से कुलपति प्रो. डी.सी. राय द्वारा सम्मानित किया गया।

RDS College : Vice Chancellor Research Excellence Award

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित एक गरिमामयी समारोह में RDS College के दो शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके उल्लेखनीय शोध कार्यों के लिए “Vice Chancellor Award for Research Excellence – 2025” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डी.सी. राय द्वारा प्रदान किया गया।

Vice Chancellor Research Excellence Award
Vice Chancellor Research Excellence Award

आपको बता दें RDS College के दोनों शिक्षकों को पिछले वर्ष भी उल्लेखनीय शोध कार्यों के लिए ‘Vice Chancellor Research Excellence Award’ से सम्मानित किया गया था.

Advertisements

सम्मानित शिक्षकों में शामिल हैं:
डॉ. सौरभ राज – जिन्होंने BHU से स्नातक और स्नातकोत्तर तथा दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएच.डी. प्राप्त की है। उनके शोध Sage, Springer, Frontiers, Elsevier जैसे जर्नलों में प्रकाशित हुए हैं। वे CBSE, नई दिल्ली द्वारा मानसिक स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय मॉड्यूल तैयार करने के लिए विशेषज्ञ सदस्य के रूप में भी नामित किए गए हैं।

डॉ. राजेश कुमार – दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएच.डी. प्राप्त करने के बाद वे दक्षिणी डेनमार्क विश्वविद्यालय में शोध सहायक रहे। उन्होंने 50 से अधिक शोध लेख तथा 11 पुस्तक अध्याय प्रकाशित किए हैं और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों (अमेरिका, इटली, फ्रांस, जापान आदि) में अपने शोध प्रस्तुत किए हैं।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने शोध को और अधिक प्रोत्साहन देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.