www.goltoo.in

Vice Chancellor Research Excellence Award 2025 : शिक्षक दिवस पर बिहार विश्वविद्यालय में 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया

September 6, 2025 | by Goltoo

grp (1)

Muzaffarpur 6th September : बिहार विश्वविद्यालय ने शिक्षक दिवस 2025 के अवसर पर 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को “Vice Chancellor Research Excellence Award 2025” से सम्मानित किया। यह सम्मान शिक्षकों के शोध और शैक्षणिक योगदान को समर्पित है।

Vice Chancellor Research Excellence Award 2025 : BRABU

Vice Chancellor Research Excellence Award 2025 : BRABU

शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शोध उत्कृष्टता के लिए विभिन्न विषयों के 33 शिक्षकों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को उनके अनुसंधान कार्यों के लिए प्रोत्साहित करना और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भूमिका को सराहना था।

Vice Chancellor Research Excellence Award 2025 : BRABU

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय, मुख्य अतिथि वंदे भारत ट्रेन के पूर्व प्रधान मुख्य अभियंता श्री शुभ्रांशु, कुलानुशासक प्रो. विनय शंकर राय और कुलसचिव प्रो. समीर कुमार द्वारा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

Vice Chancellor Research Excellence Award 2025 : BRABU

मुख्य अतिथि शुभ्रांशु ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “शिक्षा का उद्देश्य एक बेहतर नागरिक तैयार करना है। शिक्षक केवल ज्ञान का स्रोत नहीं, बल्कि छात्रों के लिए एक रोल मॉडल होते हैं। रिसर्च में डाटा संग्रहण की अहम भूमिका होती है और शोध करते समय विनम्रता बनाए रखना आवश्यक है।”

Vice Chancellor Research Excellence Award
Vice Chancellor Research Excellence Award

कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में छात्रों में देशभक्ति और संस्कार की भावना को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा, “जहां छात्र पढ़ते हैं, वह स्थान केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि ज्ञान का मंदिर है। यहां सनातन मूल्यों और आधुनिक विज्ञान दोनों की शिक्षा जरूरी है।” उन्होंने डॉ. अब्दुल कलाम, डॉ. राधाकृष्णन और मदन मोहन मालवीय जैसे महान शिक्षाविदों का उदाहरण देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Vice Chancellor Research Excellence Award
Vice Chancellor Research Excellence Award

कुलानुशासक प्रो. विनय शंकर राय ने कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय में किए गए शैक्षणिक और प्रशासनिक सुधारों को विस्तार से बताया। उन्होंने रिसर्च अवॉर्ड, दीक्षांत समारोह का आयोजन, कम्युनिटी हॉल का जीर्णोद्धार, खेलकूद गतिविधियों का विकास, हेल्थ सेंटर और ई-लाइब्रेरी की स्थापना जैसे कार्यों की सराहना की।

Vice Chancellor Research Excellence Award
Vice Chancellor Research Excellence Award

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कुलसचिव प्रो. समीर कुमार शर्मा ने भारतीय संस्कृति और प्राचीन ज्ञान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “गणित और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों की जड़ें भारत की प्राचीन विद्या में हैं।” उन्होंने विश्वविद्यालय के सतत विकास के लिए कुलपति के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय का लक्ष्य नैक मूल्यांकन की ओर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने कहा, “योग्य शिक्षक हमेशा योग्य छात्रों की तलाश में रहते हैं, और यही परंपरा शिक्षा को मजबूत बनाती है।”

कार्यक्रम में मंच का संचालन रिसर्च एडवाइजरी कमेटी की अध्यक्षा प्रो. संगीता कुमारी ने किया।

Vice Chancellor Research Excellence Award

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह, आरडीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार, सभी संकायाध्यक्ष, पुस्तकालय अध्यक्ष, रिसर्च एडवाइजरी कमेटी के सदस्य डॉ. गौतम चंद्रा, डॉ. राजेश कुमार सहित हिमांशु, अन्नू, मणिरंजन, अभिषेक, विवेक सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक, शोधार्थी और छात्र उपस्थित रहे।

Vice Chancellor Research Excellence Award 2025 : BRABU

“वाइस चांसलर रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित हुए शिक्षकों की सूची”

वनस्पति विज्ञान विषय में

  1. प्रो. रंजना कुमारी, विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग
  2. डॉ. शफीकुर रहमान, एम. एस. कॉलेज, मोतिहारी
Vice Chancellor Research Excellence Award
Vice Chancellor Research Excellence Award 2025 : BRABU

रसायनशास्त्र विषय में

  1. प्रो. राम कुमार, विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग
  2. प्रो. नवैदुल हक़, विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग
  3. डॉ. राजेश कुमार, आर. डी. एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर
  4. डॉ. मो. सेराजुल हक फ़ैज़ी, एल. एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर
  5. डॉ. सुनील कुमार, एल. एन. टी, कॉलेज, मुजफ्फरपुर
  6. डॉ. पंकज कुमार चौरसिया, एल. एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर
  7. डॉ. बुद्धदेव गौतम, आर. एन. कॉलेज, हाजीपुर
  8. डॉ. अभय नंद श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय रसायनशास्त्र विभाग
Vice Chancellor Research Excellence Award 2025 : BRABU
Vice Chancellor Research Excellence Award
Vice Chancellor Research Excellence Award
Vice Chancellor Research Excellence Award 2025 : BRABU
Vice Chancellor Research Excellence Award 2025 : BRABU

अर्थशास्त्र विषय में

  1. डॉ. साजिदा अंजुम, एल. एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर
  2. डॉ. हारून रसूल, जे. एस. कॉलेज, सीतामढ़ी

इलेक्ट्रॉनिक साइंस विषय में

  1. प्रो. संजय कुमार, विश्वविद्यालय इलेक्ट्रॉनिक साइंस विभाग
  2. डॉ. कौशल झा, विश्वविद्यालय इलेक्ट्रॉनिक साइंस विभाग
  3. डॉ. सोनी सिंह, विश्वविद्यालय इलेक्ट्रॉनिक साइंस विभाग
  4. डॉ. सुनील कुमार, विश्वविद्यालय इलेक्ट्रॉनिक साइंस विभाग

भूगोल विषय में

  1. डॉ. बरखा चपलोत, एम. जे. के. कॉलेज, बेतिया

इतिहास विषय में

  1. डॉ. प्रांजलि, एम. डी. डी. एम. कॉलेज, मुजफ्फरपुर
  2. डॉ. गौतम चंद्रा, विश्वविद्यालय इतिहास विभाग

गणित विषय में

  1. डॉ. रवींद्र कुमार, आर. एस. एस. एम. कॉलेज, सीतामढ़ी
  2. डॉ. अभियेंद्र प्रसाद, एस. आर. ए. पी. कॉलेज, पूर्वी चंपारण
  3. डॉ. भुवनेश राव पाटिल, आर. पी. एस. कॉलेज, चकिया
  4. डॉ. राखी तिवारी, विश्वविद्यालय गणित विभाग
  5. डॉ. वैभव शेखर, एस. एन. एस. कॉलेज, मोतिहारी
  6. डॉ. सुशांत शेखर, एस. एल. के. कॉलेज, सीतामढ़ी

भौतिकी विषय में

  1. डॉ. पिनाकी लाहा, विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग
  2. डॉ. सर्वेश दुबे, विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग
  3. डॉ. मो. नैयर परवेज, आर. एन. कॉलेज, हाजीपुर

मनोविज्ञान विषय में

  1. डॉ. सौरव राज, आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर
  2. डॉ. देवाश्रुति घोष, एम. डी. डी. एम. कॉलेज, मुजफ्फरपुर
Vice Chancellor Research Excellence Award

जंतुविज्ञान विषय में

  1. डॉ. वेद प्रकाश दुबे, एल. एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर
  2. डॉ. हफीज़ुराहमन, एम. जे. के. कॉलेज, बेतिया
  3. डॉ. अयान श्रीवास्तव, एम. एस. एम. एस. कॉलेज, वैशाली

RELATED POSTS

View all

view all