Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 September : मुजफ्फरपुर मैं पहली बार राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त 35 चित्रकारों की Art Exhibition, विहार कला मंच, पटना के द्वारा मुजफ्फरपुर के किलकारी बिहार बाल भवन, में दिनांक 11 से लेकर 13 सितंबर तक आयोजित किया जा रही है।

मुजफ्फरपुर में भव्य Art Exhibition 11 सितंबर से

इस प्रदर्शनी में पद्मश्री श्याम शर्मा,रजत घोष, डॉ अजय पाण्डेय, मोहम्मद सुलेमान, वीरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार बच्चन, डॉ प्रदीप कुमार, मनोज साहनी, सहित दर्जनों कलाकार देश के कोने-कोने से एवं मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित पांच कलाकार डॉ मुकेश सोना, श्रीनिवास चौधरी, सुमित ठाकुर, कंचन प्रकाश, एवं सुजीत कुमार की पेंटिंग प्रदर्शित की जाएगी।

Art Exhibition

इस कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता के रूप में श्री अशोक कुमार सिन्हा ,अपर निदेशक , बिहार म्यूजियम पटना, मुख्य अतिथि पद्मश्री श्याम शर्मा एवं अध्यक्षता डॉ राजीव कुमार करेंगे।इस कार्यक्रम में प्रमुख सहयोगी के रूप में किलकारी बिहार बाल भवन, मुजफ्फरपुर, चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच एवं शाकुन्तलम् कला संस्कृति मंच की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर दिनांक 12 सितंबर को छात्रों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisements

यह चित्रकला प्रतियोगिता तीन समूह में की जाएगी प्रत्येक समूहों से तीन तीन प्रतिभागी को चुना जाएगा और उसकी प्रदर्शनी 10 जिलों में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में किया जाएगा और अंतिम में ललित कला अकादमी, पटना की कला दीर्घा में किया जाएगा, एवं पुरस्कृत किया जाएगा। सभी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। समापन समारोह के अवसर पर सभी शामिल कलाकारों को एवं अतिथियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह जानकारी संयुक्त रूप से श्रीमती पूनम कुमारी, राजीव कुमार सिन्हा , डॉ पल्लवी सिन्हा, के ०के० सिन्हा, एवं बिहार कला मंच मुजफ्फरपुर के संयोजक डॉ मुकेश सोना ने दिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.