www.goltoo.in

LS College में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण, अधीक्षण अभियंता ई. सचिन कुमार ने दिए निर्देश

May 3, 2025 | by Goltoo

lscollege

Muzaffarpur 3 May : बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता ई सचिन कुमार ने प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय के साथ LS College लंगट सिंह कॉलेज में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया.

LS College में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण

उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति का आकलन किया और योजना से जुड़े संवेदकों को आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल कॉलेज की भौतिक संरचना में सुधार होगा, बल्कि छात्रों की शिक्षा और सहूलियतों में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. प्राचार्य प्रो राय ने विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और सुरक्षा मानकों के विषय में भी चर्चा की. उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग की अपील की ताकि परियोजनाएं निर्धारित समय में पूरी हो सकें और छात्रों के लिए एक बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार किया जा सके.

LS College में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण
LS College में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण
LS College में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण

प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने बीएसईआईडीसी द्वारा बनाए जा रहे पांच स्मार्ट क्लास रूम में एक्सेसरी नही लगाने पर अपनी चिंता से अधीक्षण अभियंता को अवगत कराते हुए कहा कि बिना सहयोगी सामग्रियों के स्मार्ट क्लास रूम का उपयोग संभव नही है. प्रो राय ने कॉलेज में चल रहे निर्माण कार्यों, जैसे ऑडिटोरियम, गर्ल्स कॉमन रूम, स्मार्ट क्लास, आदि परियोजना से जुड़े एजेंसी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि काम निर्धारित समय सीमा के भीतर और उच्चतम गुणवत्ता मानकों के साथ पूरा किया जा सके.

अधीक्षण अभियंता ई सचिन कुमार ने संवेदकों को उच्च गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग का निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण के निर्देशित मानकों का संपूर्ण अनुपालन सुनिश्चित होना चाहिए..

मौके पर प्रो राजेंद्र प्रसाद, डॉ नवीन कुमार, डॉ इम्तियाज, सुजीत कुमार, ऋषि कुमार, श्याम पासवान, रमाशंकर कुमार, सकलदेव मिस्त्री, आदि मौजूद रहे।

you may also like to read

RELATED POSTS

View all

view all