Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 26 May : Muzaffarpur सरैया के एसकेएसडी हाई स्कूल जैतपुर में 205.92 लाख की लागत से फुटबॉल स्टेडियम सह एथलेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने हेतु जिला पदाधिकारी श्री सुब्रत कुमार सेन द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया था। तदनुसार सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।अब कार्यकारी निर्माण एजेंसी, भवन निर्माण विभाग द्वारा कार्य शुरू किया जाएगा।

Muzaffarpur सरैया में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण

उल्लेखनीय है कि जिले में विकास योजनाओं को गति प्रदान करने तथा जनता की सुविधाओं को उत्तरोत्तर सुगम बनाने के निमित्त जिलाधिकारी द्वारा जिले में आधारभूत संरचनाओं के निर्माण में तेजी लायी गई है। इसके तहत जिले में सड़क एवं पुल पुलिया के निर्माण से लेकर खेल मैदान, प्रेक्षागृह, सहित कई अन्य सरकारी भवनों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इस दिशा में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेडियम का निर्माण एक महत्वपूर्ण कार्य है।

Muzaffarpur सरैया में फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण

आउटडोर स्टेडियम का कुल आकार 115m× 95 m होगा जिसके बीच में फुटबॉल ग्राउंड होगा तथा साइड से रनिंग ट्रेक की सुविधा रहेगी।
जिला पदाधिकारी ने कहा है कि फुटबॉल स्टेडियम सह एथलेटिक ट्रैक (200m) के बन जाने से विशेषकर मुसहरी प्रखंड के खिलाड़ियों के लिए स्थानीय स्तर पर ही स्टेडियम की सुविधा प्राप्त हो जाएगी तथा उन्हें अपनी खेल प्रतिभा को विकसित करने का मौका मिलेगा। यद्यपि जिलाधिकारी के स्तर से अन्य प्रखंड के लिए भी स्टेडियम निर्माण की पहल की गई है।

Advertisements

इसके अतिरिक्त पंचायत स्तर पर भी मनरेगा द्वारा खेल मैदान का निर्माण किया जा रहा है तथा प्रगति की लगातार समीक्षा तथा फील्ड विजिट कर प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि खिलाड़ियों को अत्यंत उपयोगी एवं गुणवत्तापूर्ण खेल के मैदान की सुविधा शीघ्र प्राप्त हो जाय। खेल मैदान के निर्माण की अद्यतन स्थिति निम्नवत है –
कुल 310 चयनित योजनाओं में से 226 पर काम शुरू हुआ जिसमें 115 का कार्य पूर्ण हो गया है तथा 111 पर काम चल रहा है। जिलाधिकारी ने उपविकास आयुक्त को सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग कर जल्द कार्य पूरा कराने तथा निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया है।

You may also like to read…..

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.