www.goltoo.in

तृतीय शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा एवं स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद मेमोरियल Football Tournament 11 जुलाई से

July 10, 2025 | by Goltoo

football

Muzaffarpur 10 July : Football Tournament 11 से 13 जुलाई 2025 तक खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान, मुज़फ्फरपुर में आयोजित होगा तृतीय शहीद रणधीर वर्मा व स्व. कमल किशोर प्रसाद मेमोरियल Football Tournament जिसमें चार प्रमुख टीमें लेंगी हिस्सा।

Football Tournament 11 जुलाई से

Football Tournament

तीय शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा (भारतीय पुलिस सेवा) एवं स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद (एनआईएस कोच) की स्मृति में आयोजित मेमोरियल Football Tournament का शुभारंभ आज स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में संध्या 4 बजे से हुआ। यह टूर्नामेंट 11 से 13 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।

आयोजन सचिव सुधीर कुमार सिंह ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता मुज़फ्फरपुर फुटबॉल संघ, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ, एवं चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य स्थानीय फुटबॉल खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर प्रोत्साहित करना है और उन महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है, जिन्होंने खेल और समाज के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया।

इस वर्ष भाग लेने वाली टीमें हैं:

  1. स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर शॉकर फुटबॉल क्लब
  2. बैरिया फुटबॉल क्लब
  3. यंग बॉयज फुटबॉल क्लब
  4. गुरु फुटबॉल क्लब

Football Tournament का पहला मैच आज दिनांक 11 जुलाई को संध्या 4 बजे बैरिया फुटबॉल क्लब और गुरु फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा, जिसे देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।

यह टूर्नामेंट ना केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देता है, बल्कि शहीदों और खेलजगत की विभूतियों के प्रति सम्मान और स्मरण का प्रतीक भी है।

You may also like to read…

RELATED POSTS

View all

view all