Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 July : Guru Purnima और वन महोत्सव के अवसर पर वसुधा कल्याण आश्रम द्वारा आरडीएस कॉलेज, मुजफ्फरपुर में आम के फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह ने छात्रों को हर जन्मदिन पर एक पेड़ लगाने का संदेश दिया।

Guru Purnima एवं वन महोत्सव

Guru Purnima एवं वन महोत्सव
Guru Purnima एवं वन महोत्सव पर वसुधा कल्याण आश्रम द्वारा आरडीएस कॉलेज में वृक्षारोपण
Guru Purnima एवं वन महोत्सव
Guru Purnima

आरडीएस कॉलेज परिसर में गुरु पूर्णिमा और वन महोत्सव के पावन अवसर पर वसुधा कल्याण आश्रम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर आम के फलदार पेड़ों को कॉलेज परिसर में रोपा गया।

Guru Purnima एवं वन महोत्सव पर वसुधा कल्याण आश्रम द्वारा आरडीएस कॉलेज में वृक्षारोपण
Guru Purnima एवं वन महोत्सव

वसुधा कल्याण आश्रम के श्री पावन महाराज ने जानकारी दी कि कॉलेज परिसर को हराभरा करने की दिशा में यह अभियान जारी रहेगा और भविष्य में और अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। उन्होंने छात्रों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Advertisements
Guru Purnima एवं वन महोत्सव

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनीता सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “जन्मदिन पर केक काटने की जगह यदि हम एक पेड़ लगाएं, तो यह धरती के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। महाविद्यालय परिसर में जितने अधिक पेड़ लगेंगे, उतनी अधिक मुझे खुशी होगी।”

उल्लेखनीय है कि आरडीएस कॉलेज और वसुधा कल्याण आश्रम के बीच पिछले वर्ष एक समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ था, जिसके तहत पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों में सहभागिता सुनिश्चित की जाती है।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं के अलावा प्रो. राजीव कुमार, प्रो. रजनीकांत पांडेय, प्रो. देवेंद्र प्रताप तिवारी, खेल निदेशक श्री रविशंकर एवं वसुधा कल्याण आश्रम के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

You may also like to read ..

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.