Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 July : 19 जुलाई को RDS College का 77वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।
स्थापना दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह के नेतृत्व में तैयारी समिति की बैठक प्राचार्य कक्ष में हुई। प्राचार्य ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह की तैयारी अंतिम चरण में है।

RDS College का 77वां स्थापना दिवस समारोह

स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सह अध्यक्ष के रूप में माननीय कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय केंद्रीय मंत्री जल संसाधन विभाग भारत सरकार, डॉ राज भूषण चौधरी सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही RDS College के पूर्व प्राचार्य, विश्वविद्यालय के अधिकारी, विभिन्न कॉलेजों के प्राचार्य, विभिन्न संकायों के अध्यक्ष, शिक्षक संघ के पदाधिकारी गण, पूर्व छात्र, साहित्यकार, समाजसेवी व अन्य संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता इस समारोह के हिस्सा बनेंगे।
स्थापना दिवस के अवसर पर कॉलेज पत्रिका ‘वर्तिका’ का अनावरण किया जाएगा।

RDS College का 77वां स्थापना दिवस समारोह 19 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा

पत्रिका के प्रधान संपादक प्रो रमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि पत्रिका नई संकल्पना, दृष्टि और बहुभाषी रचना चयन व महाविद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों के संकलन के साथ प्रस्तुत होगी।

Advertisements
RDS College का 77वां स्थापना दिवस समारोह 19 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा

स्थापना दिवस के अवसर पर कॉलेज के इतिहास व शिक्षकों की उपलब्धियां का डिजिटल प्रेजेंटेशन भी किया जाएगा।
सभी संकायों के स्नातक व स्नातकोत्तर टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

बैठक में प्रो नीलिमा झा, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ एम एन रजवी, डॉ राजीव कुमार, डॉ मंजरी आनंद, डॉ आयशा जमाल, डॉ सुमन लता, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ नेयाज अहमद, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ हसन रजा, डॉ नीरज कुमार मिश्रा, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ देवेंद्र प्रताप तिवारी, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ चंद्रकांत झा, डॉ अमोद कुमार सिंह, डॉ स्नेह लता, डॉ पूनम, डॉ अमित त्रिवेदी, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू, डॉ अविनाश आदि उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.