Sports
Advertisements

अंतिम दिन कुश्ती में मुजफ्फरपुर को 3 कांस्य

कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन कैमूर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन मुजफ्फरपुर को तीन कांस्य पदक प्राप्त हुआ।

मुजफ्फरपुर के मयंक,जियारत और माधवेन्द्र को रजत

मुजफ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा ने बताया कि अंडर 14 आयु वर्ग के 75 किलोग्राम भार वर्ग में मुजफ्फरपुर के मयंक कुमार, अंडर 17 आयु वर्ग के 80 किलोग्राम भार वर्ग में जियारत अब्बास, अंडर 17 आयु वर्ग के 92 किलोग्राम भार वर्ग में माधवेंद्र कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर कुश्ती टीम को कुल 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 3 कांस्य पदक प्राप्त हुआ है। उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार,हैंडबॉल के अध्यक्ष डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज, कुश्ती संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, कुमार आदित्य, कोषाध्यक्ष प्रवीण वर्मा, कुश्ती कोच रंजीत कुमार साह,प्रवीण कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

Advertisements
राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
Adv Banner

#Wrestling #Biharwrestling #BiharNews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.