Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 August : Shyam Nandan Sahay College में सत्र 2025–26 के लिए शिक्षक प्रतिनिधि पद हेतु चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव की निगरानी विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. रंजना कुमारी (वनस्पति विभाग) और महाविद्यालय प्राचार्य सह निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने की।

Shyam Nandan Sahay College

इस चुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में थे — डॉ. मसुदुल हक (गणित विभागाध्यक्ष) और डॉ. राजीव कुमार (राजनीतिक शास्त्र विभाग)। मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चला, जिसमें कुल 40 में से 36 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

Shyam Nandan Sahay College श्यामनंदन सहाय महाविद्यालय के नए शिक्षक प्रतिनिधि बने डॉ. राजीव कुमार

गुप्त मतदान पद्धति से कराए गए इस चुनाव में डॉ. राजीव कुमार को 20 वोट मिले, जबकि डॉ. मसुदुल हक को 16 वोट प्राप्त हुए। डॉ. राजीव कुमार को 4 वोटों के अंतर से विजयी घोषित किया गया।

Advertisements

मतदान प्रक्रिया के लिए एक विशेष मतदान बॉक्स (खाली पेटी) तैयार की गई थी। सभी शिक्षकों को एक-एक पर्ची दी गई, जिस पर दोनों प्रत्याशियों के नाम पहले से लिखे थे। शिक्षकों ने अपनी पसंद के प्रत्याशी का चयन कर पर्ची को मतदान पेटी में डाला।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. हरिनाम दास, सभी विभागों के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी और चुनाव में शामिल सहयोगी उपस्थित थे।
चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निम्नलिखित कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही:

  • डॉ. रंजना कुमारी – विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
  • डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा – प्राचार्य सह निर्वाचन पदाधिकारी
  • प्रभात कुमार वर्मा – बड़बाबू
  • अजय कुमार – अकाउंटेंट
  • सन्नी कुमार श्रीवास्तव – शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षक
  • मो. राजा अली – सहायक पुस्तकाध्यक्ष
  • नागेन्द्र चौधरी व जगन्नाथ शाह – पिऊन

यह चुनाव Shyam Nandan Sahay College में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती और पारदर्शिता का सशक्त उदाहरण रहा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.