Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 August : क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल विद्यालय, मुजफ्फरपुर में 22 और 23 अगस्त को Inter School Kho-Kho Muzaffarpur जिला स्तरीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होगी। खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, बेस्ट रनर व बेस्ट चेज़र अवॉर्ड, विजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल मिलेंगे। प्रतियोगिता में जिला रेफरी परीक्षा व राज्य स्तरीय टीम चयन भी होगा।

Inter School Kho-Kho Muzaffarpur 22 एवं 23 अगस्त को

Inter School Kho-Kho Muzaffarpur 22 एवं 23 अगस्त को

मुजफ्फरपुर में आगामी 22 एवं 23 अगस्त को जिला स्तरीय अंतर विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल विद्यालय में किया जाएगा। प्रति खिलाड़ी ₹100 निबंधन शुल्क सर्वसम्मति से तय किया गया है, जिसके बदले सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। हर मैच के तुरंत बाद ‘बेस्ट रनर’ और ‘बेस्ट चेज़र’ का अवॉर्ड भी प्रदान किया जाएगा।

Inter School Kho-Kho Muzaffarpur 22 एवं 23 अगस्त को

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे। इसी दौरान जिला स्तरीय निर्णायक (रेफरी) की परीक्षा भी होगी, जिसका निबंधन शुल्क ₹2100 निर्धारित किया गया है। इस शुल्क के बदले परीक्षार्थियों को एक किट बैग, लोवर, टी-शर्ट और एक फॉक्स 40 व्हिसल दी जाएगी।

Advertisements

इस प्रतियोगिता से जिला टीम का चयन भी किया जाएगा, जो संभावित सितम्बर में मुजफ्फरपुर में होने वाली राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। जिला संघ की ओर से कल से उन सभी विद्यालयों में प्रशिक्षक भेजे जाएंगे, जहां खो-खो खेल होता रहा है, ताकि खिलाड़ियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण देकर जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.