Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 August : Nitishwar College Muzaffarpur में चल रहे हैं बीसीए विभाग के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ प्राचार्य सह निदेशक डॉ प्रमोद कुमार ने प्राचार्य कक्ष में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये।

Nitishwar College Muzaffarpur प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार

बैठक में प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि बीसीए विभाग को तकनीकी रूप से अपग्रेड किया जाएगा। कोर्स की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि बीसीए कोर्स छात्रों को आईटी क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर प्रदान करता है। यह पाठ्यक्रम छात्रों को कंप्यूटर एप्लीकेशन, सॉफ्टवेयर विकास और डेटा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में ज्ञान और कौशल प्रदान करता है। इसलिए बीसीए विभाग को तकनीकी दृष्टि से बेहतर बनाने की आवश्यकता है।

Nitishwar College Muzaffarpur प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार

उन्होंने बताया कि बीसीए विभाग के छात्रों को नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण और उद्योग जगत के साथ मजबूत संबंध स्थापित कराने का अवसर भी प्रदान कराया जाएगा।साथ ही छात्रों को अनुसंधान और नवाचार में शामिल करने की आवश्यकता पर भी बल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही 2025 -26 में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी शिक्षकों को सैद्धांतिक व प्रायोगिक कक्षाओं के सफल एवं नियमित संचालन के लिए दिशा निर्देश भी दिये। इसके साथ ही बीसीए विभाग के पुस्तकालय में रिसर्च जर्नल एवं टेक्स्टबुक की उपलब्धता पर आवश्यक निर्देश दिए। बीसीए विभाग को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने के लिए सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का सहयोग अपेक्षित है।

Advertisements

समन्वयक डॉ रवि रंजन ने कहा कि प्राचार्य के निर्देशन में बीसीए विभाग को हर तरह से अपडेट किया जाएगा। इसके साथ ही व्यावहारिक और सैद्धांतिक कक्षा का नियमित संचालन कराया जाएगा।

बैठक में समन्वयक डॉ रवि रंजन, श्री राहुल कुमार, श्री रंजन साह, श्री चमन कुमार, श्री वकील अहमद, श्री सुधांशु कुमार एवं श्री गणेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.