Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 August : आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को B.R.A. Bihar University मनोविज्ञान विभाग में आगामी अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस “Global Perspectives in Psychology: Bridging Minds, Culture, Innovations and it’s Impact” की तैयारियों को लेकर विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराष्ट्रीय की-नोट स्पीकर्स की सहमति तथा आयोजन स्थल के रूप में दूरस्थ शिक्षा केंद्र तय किया गया।

Bihar University मनोविज्ञान विभाग में इंटरनेशनल कांफ्रेंस

Bihar University मनोविज्ञान विभाग में इंटरनेशनल कांफ्रेंस

आज दिनांक 07.08.25 को विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो रजनीश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में दिनांक 28,29, एवं 30 अगस्त को आयोजित किये जाने वाले इंटरनेशनल कांफ्रेंस, विषय “Global Perspectives in Psychology: Bridging Minds, Culture, Innovations and it’s Impact” की ओरगनाईंजिंग कमिटी की बैठक हुई।

बैठक में विभागाध्यक्ष ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस कांफ्रेंस में फ्रांस से डॉ सत्येन झा,क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट एवं साईकोथेरेपिस्ट, डॉ मार्टा मिलानी, युनिवर्सिटी ऑफ वेरोना,इटली और दिल्ली से प्रो गिरिश्वर मिश्र,विश्व प्रसिद्ध समाज मनोवैज्ञानिक सह भूतपूर्व कुलपति, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा एवं डॉ तुषार सिंह,बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने की-नोट स्पीकर के रूप में सहमति प्रदान की है।

Advertisements

इस इंटरनेशनल कांफ्रेंस में बड़ी तादाद में रिसर्च स्कॉलर, विभिन्न फैकल्टी के प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं और छात्र-छात्राओं के भाग लेने की संभावना है। आयोजन की भव्यता के मद्देनजर समिति के सभी सदस्यों ने बैठक में सर्वसम्मति से आयोजन स्थल के रूप में “दूरस्थ शिक्षा केंद्र” पर अपनी सहमति जताई। विभागाध्यक्ष ने इस संदर्भ में दुरस्थ शिक्षा केंद्र के नोडल अधिकारी से बात कर मौखिक सहमति हासिल कर ली है और अग्रेतर कार्रवाई के लिए संचिका माननीय कुलपति जी को प्रेषित करने का आग्रह किया है।

बैठक में मौके पर मनोविज्ञान विभाग की प्रो आभा रानी सिन्हा ,डॉ अफरोज, डॉ विकास कुमार, डॉ तुलिका सिंह, डॉ सुनीता कुमारी, गृह विज्ञान की डा विदिशा मिश्रा, डॉ अर्चना सिंह, राजनीति विज्ञान ललित नारायण तिरहुत महाविद्यालय की उपस्थिति रही। आयोजन में समय की कमी को देखते हुए कमिटी के सभी सदस्यों ने जोर-शोर से आयोजन की सफलता के लिए एकजुट होकर कार्य प्रारंभ करने पर सहमति जताई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.