Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 February : LS College लंगट सिंह कॉलेज में बीएसईआईडीसी द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण का प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ निरीक्षण किया. मौके पर प्राचार्य ने संवेदक से सड़क निर्माण के मानकों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया. प्रो राय ने कहा की बीएसईआईडीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों में परिसर में 3 किलोमीटर आंतरिक सड़क का निर्माण किया जा रहा है.

LS College सड़क निर्माण
LS College सड़क निर्माण

LS College सड़क निर्माण

उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच के लिए रिटायर्ड अभियंताओं की सेवा लेगा. उन्होंने जल निकासी के लिए उचित प्रबंध करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन के अथक प्रयासों से ये सरकार द्वारा आंतरिक सड़क निर्माण सहित अन्य परियोजनाएं स्वीकृत की गईं हैं, इनके निर्माण में गुणवत्ता एवम मानकों के अनुपालन में कोई भी कोताही स्वीकार्य नहीं होगी.

प्रो राय ने कहा कि गांधी पार्क में ओपन जिम के लिए मशीन तथा बच्चो के लिए झुला आदि स्थापित कर दी गई है, जल्दी ही यह पार्क आमजनों के उपयोग के लिए उपलब्ध हो जायेगा. मौके पर प्रो राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, बीएसईआईडीसी के अभियंता सत्येंद्र सत्यार्थी, पीडब्ल्यूडी के इं अभिषेक कुमार, विकास दुबे, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.