Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 February : Bihar University News हिंदी अतिथि संकाय को कथित तौर पर आरक्षण रोस्टर अनुपालन के बिना पुनर्नियुक्ति से विवाद खड़ा हो गया है.

-बिना आरक्षण-रोस्टर का पालन किये हिंदी के 18 अतिथि प्राध्यापक को पुनर्नियुक्त किया गया।
-आरक्षण कैटेगरी के अतिथि प्राध्यापकों ने कमिश्नर को लिखित शिकायत की।
-न्याय नहीं मिलने पर पिछड़ा वर्ग आयोग, दलित आयोग, राज भवन एवं न्यायालय तक शिकायत की जाएगी।
-पूर्व कुलपति डॉ शैलेंद्र चतुर्वेदी ने हिंदी के अतिथि प्राध्यापकों को आश्वस्त किया था कि आरक्षण रोस्टर का ध्यान रखते हुए नियुक्ति की जाएगी, मगर ऐसा नहीं हो सका।

Bihar University News आरक्षण रोस्टर के बिना पुनर्नियुक्ति से विवाद

हिंदी विषय के पदमुक्त किये गये कई अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने कुलपति डॉ डी सी राय से मिलकर हिंदी विषय के 18 गेस्ट प्रोफेसर की पुनर्नियुक्ति गलत तरीके से किये जाने की शिकायत की। बचे हुए हिंदी के आतिथि सहायक प्राध्यापकों ने आवेदन देकर कहा कि बिना आरक्षण रोस्टर का पालन किये गुपचुप तरीके से व्यक्तिगत फोन करके कुछ अतिथि सहायक प्राध्यापकों को विश्वविद्यालय में रिज्वाइन करवा दिया गया है। पुनर्नियुक्ति से संबंधित कोई नोटिफिकेशन भी प्रकाशित नहीं किया गया। पोस्टिंग को लेकर जब नोटिफिकेशन जारी हुआ, तब जाकर शेष बचे गेस्ट फैकल्टी को पता चला कि रिज्वाइनिंग बिना आरक्षण रोस्टर का पालन किये ही करा लिया गया है। आश्चर्य तो यह कि एससी कैटेगरी से एकमात्र गेस्ट फैकल्टी को भी सूची से बाहर रखा गया है।

Advertisements
Bihar University News
Bihar University News


इधर, बचे हुए हिंदी के अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने तिरहुत प्रमंडल के कमिश्नर गोपाल मीणा को भी आवेदन देकर आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी की शिकायत की है। कुलपति से मिलने वालों में डाॅ महेश प्रसाद सिंह, डॉ संगीता कुमारी, डॉ संतोष कुमार आदि प्रमुख थे। डॉ महेश प्रसाद सिंह ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला, तो हम लोग सत्याग्रह पर बैठेंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.