www.goltoo.in

Muzaffarpur U14 Cricket में बबलू के शानदार शतक की बदौलत बिहार स्टेट T20 क्रिकेट एकेडमी की जीत

February 9, 2024 | by Goltoo

u14centurian

Muzaffarpur 9 February : Muzaffarpur U14 Cricket का दूसरा मैच दिव्यदृष्टि फाउंडेशन बनाम बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी ग्रीन के बीच खेला गया जिसमें बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी”ग्रीन” ने दिव्यदृष्टी फाउंडेशन को 171 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।

Muzaffarpur U14 Cricket


आज स्थानीय शुभंकर पुर के मैदान में बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी “ग्रीन”ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 310 रनो का विशाल स्कोर खड़ा किया जिसमे बबलू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 23 चौका और एक छक्के की मदद से 111 रन बनाए वही आदित्य आदि ने 41 रन,रजनीश ने 22 रन,सत्यम ने 20 रन एवम आदित्य ने 25 रन बनाए।

Muzaffarpur U14 Cricket में बबलू के  शानदार शतक की बदौलत  बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी की जीत
Muzaffarpur U14 Cricket में बबलू के शानदार शतक की बदौलत बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी की जीत


गेंदबाजी में दिव्यदृष्टि के तरफ से नितेश ने 2,सुमन ने 1,अर्जुन ने 1,इमरान ने 1,अक्षज ने 1 एवम आर्यन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जबाब में खेलने उतरी दिव्या दृष्टि फाउंडेशन की पूरी टीम 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी जिसमें अर्जुन ने 34 नीतीश ने 14 एवं आर्यन ने 28 रन अपनी टीम के लिए बनाएं।


गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी ग्रीन के तरफ से अंकित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में 22 रन दे कर 6 महत्वपूर्ण विकेट झटके वहीं प्रिंस, रजनीश, सक्षम एवं अंकित को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ।
आज के मैन ऑफ द मैच बिहार स्टेट टी 20 क्रिकेट एकेडमी” ग्रीन”के बबलू को उनके शानदार शतक 111 रन के लिए दिया गया।
आज के इस मैच के अंपायर अभिषेक कुमार एवम सौरव कुमार थे।

RELATED POSTS

View all

view all