Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 December : मुसहरी अंचल में भू राजस्व विभाग के अपर सचिव का औचक निरीक्षण चल रहा है.
राजस्व विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच टीम मुसहरी अंचल पहुंचकर जुटी है जांच में । प्रारंभिक जांच में टीम को मिली कई शिकायतें मिली हैं। के एल सिंह ने शिकायत की थी, मुसहरी अंचल के राजस्व कर्मचारी अभिषेक प्रज्ञा ने सिकंदरपुर की जमीन का ब्रह्मपुरा मौजा में दाखिल खारिज कर दिया है।

Social Media symbolic image


उधर कई लोगो ने शिकायत किया कि नाजीरपुर और इमामगंज में सरकारी भूमि को ऑनलाइन चढ़वा दिया गया है। जबकि 2017-18 से लेकर 2021-22 की रसीद बही ओर 3 डबल ए पूर्व के और वर्तमान राजस्व कर्मचारी ने जमा नही किया है। जबकि नाजिर रसीद कट चुका है। अवशेष रसीद फर्जी हस्ताक्षर से कट कर ऑनलाइन चढ़ाया जा रहा है। उधर कई लोगो ने शिकायत किया कि मुसहरी अंचल के दाखिल खारिज का अप्लाई हमेशा बंद रहता है।इस पर टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि प्रधान सचिव के निर्देश पर जांच करने अंचल कार्यालय पहुंचे।

गंभीर शिकायते मिली हैं इसकी जांच कर करवाई के लिये प्रधान सचिव को अपने रिपोर्ट देंगे। मौके पर शामिल लोगों में अपर सचिव सह निदेशक सुशील कुमार,उपसचिव सह अनुदेशक अनिल कुमार सिंह,आईटी मैनेजर आनंद शंकर,डीसीएलआर पूर्वी जयचंद्र यादव,सीओ सुधांशु शेखर,आरओ कुमार रवि,राजस्व कर्मचारी रणवीर कुमार,दीपक कुमार सिन्हा,अभिषेक प्रज्ञा शामिल थे।

Advertisements

#Muzaffarpur #News #Mushahri

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.