Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 November : ईस्ट जोन प्रतियोगिता भुबनेश्वर के लिए चयन प्रक्रिया 15 नवंबर को राम दयालु सिंह महाविद्यालय में. ईस्ट जोन प्रतियोगिता भुबनेश्वर जो 23 से 28 दिसंबर 2022 को होना सुनिश्चित है, के लिए राम दयालु सिंह महाविद्यालय में चयन किया जायगा.ईस्ट जोन प्रतियोगिता भुबनेश्वर में भाग लेने के लिए आरडीएस कॉलेज में महाविद्यालय स्तर पर 15 नवंबर को ट्रायल होगा.

आरडीएस कॉलेज के गर्ल्स कॉमन रूम में 15 नवंबर को 11:00 से 2:00 तक चयन प्रक्रिया का आयोजन होगा. ईस्ट जोन प्रतियोगिता भुबनेश्वर में भाग लेने वाले छात्र/छात्राएं 14 नवंबर तक गर्ल्स कॉमन रूम में अपना नाम लिखवा सकते हैं इन विद्याओं में ललित कला-शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य लोक नृत्य और लोक गीत, पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, मेहंदी, नाटक, क्विज, भाषण और वाद-विवाद.

#muzaffarpur #news #universitynews

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.