Headlines

MDDM College में ‘स्वतंत्रता दिवस ‘ की 79 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ

MDDM College MDDM College
Advertisements

Muzaffarpur 16 August : MDDM College महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय महापर्व ‘स्वतंत्रता दिवस ‘ की 79 वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ

MDDM College में ‘स्वतंत्रता दिवस ‘

MDDM College में 'स्वतंत्रता दिवस '

जिसमें बतौर अध्यक्ष प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता के गौरवशाली यात्रा के 78 वर्ष पूर्ण हुए और इस महाविद्यालय की स्थापना के 79 वर्ष पूरे हुए। आज का दिवस हमारे लिए गौरवपूर्ण है। आज के ही दिन हमारा देश आजाद हुआ था और आज के ही दिन आजादी के एक वर्ष पूर्व 1946 को इस महाविद्यालय की स्थापना हुई। आज हम कहाँ से कहाँ आ गये । आजादी के पूर्व देशवासियों का कर्तव्य था देश को आजाद कराना और आजादी के बाद हम सबका कर्तव्य बना देश का नवनिर्माण और समुचित विकास।

MDDM College में 'स्वतंत्रता दिवस '

देश का विकास हुआ भी और हो भी रहा है । लेकिन विकसित देश बनाने के लिए पदचर से पदाधिकारी तक और छात्र से शिक्षक तक सबको अपने कर्तव्य का निर्वहण ईमानदारी पूर्वक करना होगा। इसी क्रम में उन्होंने महाविद्यालय की गरिमा और महिमा व अनुशासन पर प्रकाश डाला और कहा कि नारी जगेगी तो राष्ट्र जगेगा। यह महाविद्यालय नारी शिक्षा का प्रकाश स्तंभ है।

MDDM College में 'स्वतंत्रता दिवस '

MDDM College प्रांगण में सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। सबके द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” गाया। महाविद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति गीत के गायन द्वारा सबको भाव – विभोर कर दिया। डॉ शगुफ्ता नाज के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक सिंदुर मिशन पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर सबको देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया।

MDDM College में 'स्वतंत्रता दिवस '

डॉ श्रीनिवास सुधांशु के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओं ने एक सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण गायन द्वारा सबको चकित कर दिया। डॉ देवाश्रुति घोष के निर्देशन में एन. सी. सी. की छात्राओं ने सैनिकों की शौर्य गाथा को आधार बनाकर एकांकी खेला जो गायन – वादन – नृत्य से परिपूर्ण था । इस एकांकी ने सबके दिल ❤️ को झकझोर दिया।

मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभागाध्यक्ष वह मीडिया प्रभारी डॉ राकेश रंजन ने किया। मौके पर महाविद्यालय की बहुसंख्यक छात्राएँ , सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ और शिक्षकेतर कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *