Muzaffarpur 28 August : 19th National Floorball Championship 2025-26 मुजफ्फरपुर के तिरहुत कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन में होगा . 28 अगस्त 2025 को फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार की बैठक आयोजित हुई इस बैठक में 19th National Floorball Championship 2025-26 की तैयारी, टीम चयन, मैच आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने सफल आयोजन का संकल्प लिया।
19th National Floorball Championship in Muzaffarpur
फ्लोरबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा आज शाम 4:00 बजे कर्बला चौक पर आयोजित बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस बैठक में आगामी 19वीं नेशनल फ्लोरबॉल चैम्पियनशिप 2025-26 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में टीम चयन की प्रक्रिया, खिलाड़ियों की भूमिकाएँ, मैच आयोजन की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर विमर्श किया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्धारण किया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. फिरोजुद्दीन फैज़ ने की। इस दौरान सचिव डॉ. बिरेन्द्र कुमार यादव, उपाध्यक्ष ओमकेश्वर मुरारी, संयुक्त सचिव सपना कुमारी, कोषाध्यक्ष अभय नारायण, सुनील कुमार, सुरेश महतो सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tirhut College of Physical Education मुजफ्फरपुर में ‘INTENSIFIED CAMPAIGN’ का शुभारंभ – एड्स जागरूकता की नई पहल https://t.co/grhGqu14Ol#Muzaffarpur pic.twitter.com/Re1OuShQql
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 26, 2025
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिहार की टीम बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी के साथ नेशनल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
यह बैठक राज्य में फ्लोरबॉल खेल के विकास और राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की मजबूत उपस्थिति सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।