Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 30 August : LS College लंगट सिंह कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के दूसरे दिन आज कॉलेज मैदान में लड़कों और लड़कियों के दो टीमों के बीच कबड्डी का रोमांचक मुकाबला हुआ।

LS College में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह

खिलाड़ियों ने पूरे दमखम और खेल भावना से खेलते हुए एक-दूसरे टीमों को कड़ी टक्कर दी। कॉलेज की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि हमारे छात्र खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कॉलेज के छात्र इंटर कॉलेज और इंटर यूनिवर्सिटी प्रतिभागियों में भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

LS College में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह

प्रो कनुप्रिया ने ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे न केवल छात्र, बल्कि समाज के हर वर्ग को शारीरिक गतिविधियों और खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Advertisements

मौके पर क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो सुरेंद्र राय, उपाध्यक्ष डॉ राजेश अनुपम, डॉ आनंद कुमार, क्रीड़ा निदेशक महेंद्र प्रसाद, अंशु वर्मा सहित बड़ी संख्या में कॉलेज कबड्डी टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे। तीन दिन चलने वाले खेल दिवस समारोह का समापन कल होगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.