Muzaffarpur 31 August : RDS College और 32 बिहार बटालियन एन.सी.सी. के लिए गर्व का क्षण है कि कॉलेज के कैडेट पियूष राज का चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया थल सैनिक कैम्प – 2025 (AITSC-25) के लिए हुआ है। यह शिविर डी.जी. एन.सी.सी. कैम्प, परेड ग्राउंड, दिल्ली कैंट में 1 से 12 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
RDS College और 32 बिहार बटालियन एन.सी.सी.


इस भव्य आयोजन में बिहार एवं झारखंड निदेशालय से कुल 91 कैडेट भाग लेंगे। यह शिविर देशभर के श्रेष्ठ एन.सी.सी. कैडेट्स (लड़के एवं लड़कियाँ) को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा।

B.R.A. Bihar University में मनोविज्ञान विभाग की अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न https://t.co/z07OHDLsoG #muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/amavwFjDIh
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 30, 2025
थल सैनिक कैम्प (TSC) के उद्देश्य:
एन.सी.सी. कैडेट्स (आर्मी विंग) को सेना-केंद्रित प्रतियोगिताओं से गुज़ारना तथा योग्य कैडेट्स को भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना।
गणतंत्र दिवस बैनर हेतु प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करना।
कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व, सौहार्द्र एवं राष्ट्रीय एकता की भावना का विकास करना।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।