B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग में ओजोन दिवस मनाया गया
September 16, 2025 | by Goltoo
Muzaffarpur 16 September : B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से ओजोन लेयर की महत्ता को दिखाया।
B.R.A. Bihar University स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञान विभाग

इसके साथ ही ओजोन लेयर के क्षरण के प्रमुख कारणों पर भी प्रकाश डाला। छात्रों ने बताया कि सीएफसी, एचसीएफसी, हेलोन आदि गैसों के कारण ओजोन लेयर में क्षरण होता है।
वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो रंजना कुमारी ने बताया कि 16 सितंबर 1987 में संयुक्त राष्ट्र सहित 45 देशों ने एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किया, तब से यह दिवस ओजोन दिवस के रूप में मनाया जाता है। बताया कि अल्ट्रावायलेट किरणें पूरे मानवीय वातावरण,पर्यावरण और वायुमंडल को प्रभावित करता है। इसलिए ओजोन परत की महत्ता को समझने की जरूरत है और इसे बचाने की जरूरत है।
हिंदी दिवस पखवाड़ा: शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास उत्तर बिहार प्रांत द्वारा आभासी कार्यक्रम का आयोजन https://t.co/l878co4oJZ #Muzaffarpur #HindiDiwas @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/CEHHv52sZo
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 14, 2025
उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि ओजोन परत के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए और वायुमंडल को हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाने में ओजोन परत की भूमिका को समझा जाए।
मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो रंजना कुमारी, प्रो नीलम कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ गौरव पांडे, डॉ कादंबनी, डॉ नीति किरण एवं डॉ रितिका कुमारी मौजूद थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all