www.goltoo.in

MDDM College भूगोल विभाग में विश्व ओजोन दिवस पर गेस्ट लेक्चर और छात्र संगोष्ठी का आयोजन

September 16, 2025 | by Goltoo

md

Muzaffarpur 16 September : विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर MDDM College भूगोल विभाग द्वारा गेस्ट लेक्चर और छात्र संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. आईदा इला सीमा केरकेट्टा ने ओजोन संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्राओं ने पोस्टर, मॉडल और प्रेजेंटेशन के माध्यम से संदेश दिया।

MDDM College भूगोल विभाग में विश्व ओजोन दिवस

MDDM College भूगोल विभाग में विश्व ओजोन दिवस

एमडीडीएम काॅलेज के भूगोल विभाग के द्वारा विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर गेस्ट लेक्चर और छात्र संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय भूगोल विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ॰ रूपा कुमारी विशिष्ट अतिथि तथा एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ.आईदा इला सीमा केरकेट्टा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुईं जिन्होंने ओजोन दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

MDDM College भूगोल विभाग में विश्व ओजोन दिवस

कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ• अलका जायसवाल के संरक्षण और भूगोल विभागाध्यक्ष ममता राय की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग की डॉक्टर सरिता कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन निशा कुमारी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के पोस्टर, मॉडल और प्रेजेंटेशन के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण के संबंध में प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उत्साह पूर्वक सम्मिलित हुए।

RELATED POSTS

View all

view all