Muzaffarpur News

LNT College में विज्ञान संकाय के द्वारा वर्ल्ड ओजोन डे – 2025 कार्यक्रम आयोजित

Advertisements

Muzaffarpur 16 September : LNT College में विज्ञान संकाय के द्वारा वर्ल्ड ओजोन डे – 2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ सुनील कुमार रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष के द्वारा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की ऊर्जावान प्राचार्या डॉ ममता रानी थी। इस कार्यक्रम में विज्ञान संकाय के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।

LNT College में वर्ल्ड ओजोन डे – 2025

विभिन्न छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से ओजोन परत को बचाने के लिए लोगों को जागरूक किया।

LNT College
LNT College

LNT College की प्राचार्या डॉक्टर ममता रानी ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को ओजोन परत से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने बताया की किस प्रकार औद्योगिकरण के बाद अलग-अलग विकासशील देशों में उद्योगों से होने वाले प्रदूषण से ओजोन परत को नुकसान पहुंचता है।

LNT College
LNT College

वही रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार ने बच्चों को क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFC) से होने वाले ओजोन लेयर डिप्लीशन के बारे में जानकारियां दी। कार्यक्रम में मौजूद विज्ञान विशेषज्ञों ने भी बच्चों को ओजोन परत से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी। तथा कार्यक्रम के अंत में छात्र एवं छात्राओं ने ओजोन (O3) के संरचना रूप में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को ओजोन सुरक्षा की जानकारियां दी।

इस मौके पर रसायन शास्त्र विभाग से डॉ अमृता कुमारी,जूलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ० वाचस्पति, गणित विभाग से विभागाध्यक्ष डॉ योगेश कुमार व डॉ साक्षी वर्मा और जया झा, सुल्तान अली व वर्तिका तिवारी मौजूद थे। मंच संचालन रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ साक्षी वर्मा ने की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.