Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 September : भारतीय भाषा मंच और हिंदी विभाग Nitishwar College मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वाधान में ‘हिंदी भाषा और साझी संस्कृति’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन दिनांक 16/9 /25 को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रो.(डॉ.) सुधा कुमारी ,विभागाध्यक्ष विश्वविद्यालय हिंदी विभाग , BRABU तथा विशिष्ट वक्ता के तौर पर डॉ. राजेश्वर कुमार , राष्ट्रीय संयोजक भारतीय भाषा मंच उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ) प्रमोद कुमार ने की।

Nitishwar College में एक दिवसीय संगोष्ठी

कार्यक्रम की शुरुआत अथितियों द्वारा दीप प्रज्वलन से की गयी। प्राचार्य द्वारा अतिथियों का सम्मान शाल और पौधे देकर किया गया। अपने वक्तव्य में प्रो. सुधा कुमारी ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करती है और इस रूप में यह वैश्विक स्तर पर हमारी पहचान बनाती है। हिंदी भाषा में नये शब्दों का चलन बढ़ा है और यह इस बात का सूचक है कि भाषा विकास के स्तर पर सतत प्रवाहमान है। यही हमारी संस्कृति को नए आयाम दे रही है कि हम आज वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं।

Nitishwar College में एक दिवसीय संगोष्ठी
Advertisements

अपनी बात रखते हुए LS College में हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश्वर कुमार ने ऐतिहासिक तथ्यों के माध्यम से हिंदी बनाम अन्य भाषाओँ को लेकर चल रही भाषागत राजनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने रेखांकित किया कि हिंदी समाज की सबसे बड़ी ताकत समावेशीकरण है। उन्होंने आगे कहा कि सांस्कृतिक वैविध्य इस परंपरा की विशेषता है।
डॉ. रविरंजन ने अपने वक्तव्य के माध्यम से जनभाषा हिंदी के चलन को रेखांकित करते हुए कहा कि यह एक ऐसी भाषा है जिसमे आम जनजीवन सोचता विचारता है।
आज यह एक विचारणीय प्रश्न है कि हिंदी भाषी और अहिन्दी भाषी का झगड़ा हमारे बीच आज भी मौजूद है।

प्राचार्य ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा की एक हिंदी ही वह भाषा है जिसमें भाषाई विविधता और रहन-सहन की विविधता को देखा और महसूस किया जा सकता है।
विषय प्रवेश डॉ. बेबी कुमारी ने किया और मंच संचालन शशि कुमार पासवान ने किया ।

Nitishwar College में एक दिवसीय संगोष्ठी

उक्त कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के प्राध्यापक डॉ. नीतू सिंह. डॉ. इन्द्राणी रॉय, डॉ. अमरजीत , डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ.रीना झा, डॉ.हुसैन, डॉ. संजीव कुमार , डॉ. रामप्रवेश कुमार, डॉ किसलय किशोर , डॉ. सावित्री कुमारी , डॉ. दिव्या अंशु , डॉ. नूतन, डॉ. जयश्री सिंह , डॉ. किरण ठाकुर, डॉ. सारिका कुमारी, श्री सुंदरम ,दीपिका, कविता, खुशबू ,सोनम आदि मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.