Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 25 September : रांची स्थित मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 36th East Zone Jr Athletics Champioship 2025 में मुजफ्फरपुर के एथलीट्स का जलवा 2025 में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन किया।

East Zone Jr Athletics Champioship में मुजफ्फरपुर के एथलीट्स का जलवा

रांची स्थित मोराबादी फुटबॉल स्टेडियम में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित 36th East Zone Jr Athletics Champioship 2025 में मुजफ्फरपुर के एथलीट्स का जलवा 2025 में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर बिहार का नाम रोशन किया।

स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान, मुजफ्फरपुर के एथलीट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

Advertisements
East Zone Jr Athletics Champioship में मुजफ्फरपुर के एथलीट्स का जलवा
  • गौरव कुमार (अंडर-20 बॉयज) ने 800 मीटर रेस में 1:53.35 समय के साथ सिल्वर मेडल तथा 4×400 मीटर रिले में 3:55.26 समय के साथ रजत पदक जीता।
  • निष्ठा मिश्रा (अंडर-20 गर्ल्स) ने डिस्कस थ्रो में 29.81 मीटर थ्रो कर कांस्य पदक हासिल किया।
  • अंकित कुमार (अंडर-20 बॉयज) ने शॉट पुट में 12.66 मीटर फेंककर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और पदक जीता।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच चंद्रभूषण कुमार, संतोष कुमार एवं अभिजीत आनंद ने कहा कि यह मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।

मुजफ्फरपुर और बिहार के लिए यह उपलब्धि गौरव का क्षण है, जिसने युवा खिलाड़ियों के मनोबल को नई ऊर्जा दी है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.