Muzaffarpur 30 September : बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति Prof. Dinesh Chandra Rai को नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में ‘अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उच्च शिक्षा, अनुसंधान और प्रशासनिक नवाचारों में उनके योगदान के लिए दिया गया।
Prof. Dinesh Chandra Rai को अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति, Prof. Dinesh Chandra Rai को प्रतिष्ठित ‘अंतर्राष्ट्रीय उच्च शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान दिया गया।

यह सम्मेलन ‘अंतर्राष्ट्रीय सूचना का अधिकार दिवस पर सूचना के अधिकार से संबंधित एकमात्र संस्थान आरटीआई इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वार ‘डिजिटल युग में पर्यावरणीय सूचना तक पहुंच सुनिश्चित करना’ विषय पर आयोजित किया गया था।
कुलपति Prof. Dinesh Chandra Rai को यह पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार और संपादक, पद्मभूषण श्री रामबहादुर राय के हाथों प्रदान किया गया। यह पुरस्कार उच्च शिक्षा में उनके असाधारण योगदान, उनके शैक्षणिक और अनुसंधान कार्यों के साथ-साथ उनके प्रशासनिक नेतृत्व के लिए दिया गया है, जिसने बिहार विश्वविद्यालय में सकारात्मक बदलाव लाए हैं।

Dedicating the award to the entire university, Prof. Rai said:
“This honor is not just mine; it is the result of the hard work of all teachers, staff, and students. This award will inspire us to work even more for the progress of the university and the welfare of students.”
पुरस्कार ग्रहण करने के बाद, प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि, डिजिटल युग में सूचना तक पहुंच सुनिश्चित करना न केवल एक संवैधानिक अधिकार है, बल्कि यह एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। आज के समय में, जब पर्यावरण संबंधी चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं, तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि हम लोगों को सही और पारदर्शी जानकारी उपलब्ध कराएं। प्रो. राय ने आरटीआई इंस्टीट्यूट के इस महत्वपूर्ण विषय पर सम्मेलन आयोजित करने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में सूचनाओं की कोई कमी नहीं है, इनके सही उपयोग से पर्यावरण संबंधी चुनौतियों से निपटने में मदद मिलेगी।

Hon'ble VC, Prof. Dinesh Chandra Rai, presented with the prestigious International Higher Education Excellence Award 2025. The honor was conferred by the RTI Institute of India at the Int'l Conference, marking a moment of immense pride for the #BRABU. @DineshCRai @GovernorBihar pic.twitter.com/dIRzYDaQjW
— B. R. Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur (@brabu_ac_in) September 30, 2025
उन्होंने अपने पुरस्कार को पूरे विश्वविद्यालय को समर्पित करते हुए कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों की मेहनत का परिणाम है। यह पुरस्कार विश्वविद्यालय की प्रगति और छात्र हित के लिए और अधिक काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।