Muzaffarpur News

B.R.A. Bihar University पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023-24 सफलतापूर्वक सम्पन्न, कुलपति ने दी बधाई

Advertisements

Muzaffarpur 14 October : B.R.A. Bihar University की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 व 2024 सात केंद्रों पर कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी। प्रो. विनय शंकर राय की अध्यक्षता में पूर्व बैठक आयोजित हुई थी।

Bihar University पीएचडी प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2023 एवं 2024 आज सात परीक्षा केंद्रों पर सुचारू रूप से और कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने पूरे विश्वविद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि “PAT 23-24 की परीक्षा के सफल आयोजन के लिए पूरे विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई। सभी ने जिस समर्पण और टीम भावना का परिचय दिया है, वह हमारी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का प्रमाण है और एक सकारात्मक संदेश देता है।”

Bihar University पीएचडी प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न

इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए 13 अक्टूबर को कुलानुशासक-सह-पैट नोडल ऑफिसर प्रो. विनय शंकर राय की अध्यक्षता में सभी परीक्षा केंद्रों के सचल दल के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी।

परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और व्यवस्थित बनाने हेतु केवल शिक्षकों को वीक्षण कार्य में लगाया गया। परीक्षा के कारण विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित रखा गया।

पैट की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो जाने पर अतिथि प्राध्यापक संघ ने हर्ष व्यक्त किया है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिथि प्राध्यापक संघ ने कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय, नोडल ऑफिसर डॉ विनय शंकर राय व समस्त पदाधिकारी गण एवं वीक्षकों को बधाई दिया है।संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि कुलपति के कुशल नेतृत्व में विश्वविद्यालय अपने एकेडमिक एवं प्रशासनिक ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।

परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देश:
परीक्षा केंद्रों पर प्रतिबंधित सामग्री में मोबाइल फोन, सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, घड़ी, बेल्ट, जूता-मोजा, मास्क, टोपी आदि शामिल थे। साथ ही फुल स्लीव शर्ट पहनकर प्रवेश निषेध था। परीक्षार्थियों को आधी बांह के परिधान में आने का निर्देश दिया गया था।

ध्यान रहे कि पिछली परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने की घटना के बाद विश्वविद्यालय ने आज PAT परीक्षा को सात विभिन्न केंद्रों पर पुनः आयोजित किया। विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्त मॉनिटरिंग और सुव्यवस्थित प्रबंधन के कारण परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.