Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 November : SKJ Law College मुज. में दिनांक 31अक्टूबर 2025 को 10:30 बजे दिन में महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर महाविद्यालय के एन. एस. एस. इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया l

SKJ Law College लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती

इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया l जिसमे पहले उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया गया l जिसमे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, उप प्राचार्य प्रो. बी. एम. आज़ाद, एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रशासक प्रो. रत्नेश कुमार,प्रो. आशुतोष कुमार,प्रो. पंकज कुमार,श्री उज्जवल कुमार सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे l

SKJ Law College लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती

इसके पश्चात् कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी के नेतृत्व में महाविद्यालय के सभी सदस्यों और छात्र -छात्राओं के बीच ” राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ” दिलाने का कार्यक्रम हुआ l जिसमे सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ लिया गया l

Advertisements
SKJ Law College लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती


इसके बाद ‘राष्ट्रीय एकता में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान ‘विषय पर एक संगोष्ठी हुआ l जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान अविस्मरणीय है, जिन्होंने अपने दृढ इच्छा शक्ति, कुशल कूटनीति और दूरदर्शिता से भारत के एकीकरण को सुनिश्चित किया l

SKJ Law College लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती

SKJ Law College के उप प्राचार्य प्रो. बी. एम. आज़ाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस अखंड भारत को आज संजोते है जिसे प्रायः हल्के में यदि लिया जाता और वह विखंडित राज्यों का एक टुकड़ा रहता, जो हमेशा विभाजन के घाव,.. इसकी प्रगति में रूकावटे पैदा करता… यदि सरदार पटेल का योगदान नहीं होताl एन. एस. एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. एस. पी. चौधरी ने इस विषय पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने 565 रियासतों का कुशलतापूर्वक एकीकरण करके राष्ट्रीय एकता का अद्वितीय मिसाल कायम क़ी l जिसको मान्यता देते हुए भारत सरकार ने 2014 में उनकी जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में घोषित किया l

SKJ Law College लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती

इसके अलावा जिन्होंने अपना विचार रखा उनमे प्रो. पंकज कुमार,प्रो. बी. एम. दीक्षित.,डॉ. रवि रंजन राय, डॉ. सत्यव्रत, प्रो. अर्चना अनुपम, प्रो. मधु कुमारी,श्री उज्जवल कुमार इत्यादि थे l

इस कार्यक्रम में प्रो. शक्ति कुमार, प्रो. धनंजय पाण्डेय, प्रो. रूपा झा, प्रो. सौम्या, प्रो. चारु प्रियदर्शी, श्री प्रेमभूषण कुमार, श्री राकेश कुमार, श्री अशोक सिंह,श्री विजय कुमार, श्री विवेक कुमार,श्रीमती नीरा कुमारी सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी, और छात्र -छात्राएं एवं एन. एस. एस. स्वयं सेवक उपस्थित रहे l
इस कार्यक्रम का संचालन प्रशासक प्रो.रत्नेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सत्यव्रत के द्वारा किया गया l

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.