Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 October : LS College में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई. साथ ही उनकी जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज सभागार में कार्यक्रम आयोजन किए गए.

LS College में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर प्राचार्या और शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि सरदार पटेल की दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प ने एकीकृत भारत को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रो कनुप्रिया ने सभी से सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से योगदान देने का आह्वान किया, ताकि हम उस मजबूत और एकजुट भारत के सपने को साकार कर सकें जिसके लिए सरदार पटेल ने अपना जीवन समर्पित कर दिया.

LS College में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती

उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को ‘राष्ट्रीय एकता की शपथ’ भी दिलाई. यह शपथ सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों का सम्मान करने और देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहने का एक सामूहिक संकल्प था.

Advertisements

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिकांत पाण्डेय में तथा धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने किया.

मौके पर प्रो. टीके डे, प्रो. एसआर चतुर्वेदी, प्रो. शैलेन्द्र सिन्हा, प्रो. विजय कुमार, प्रो पुष्पा कुमारी, प्रो सुरेंद्र राय, प्रो. एनएन मिश्रा, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ रीमा कुमारी, डॉ अर्धेंदु, डॉ रविभूषण सिंह, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.