Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 March : मुजफ्फरपुर में होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. एसपी सिन्हा के पुत्र का अपहरण कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, एसपी सिन्हा के इकलौते पुत्र विवेक कुमार का अपराधियों ने अपहरण किया है। अपहृत युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अपने बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए प्रशासन से गुहार लगाया है। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम भी अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटी गई है। पुलिस पीड़ित के घर जाकर छानबीन कर रही है।


परिवारवालों ने अपहरण की सूचना पुलिस को दे दी है. जानकारी के बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है. परिजनों ने बताया कि कांटी में एक प्राइवेट स्कूल के पास से कुछ अज्ञात अपराधियों ने डॉक्टर पुत्र का अपहरण किया है।


बताया जाता है कि होमियोपैथी चिकित्सक पुत्र विवेक कुमार को अपराधियों ने कांटी ओवरब्रिज के समीप एक निजी स्कूल के सामने से कार में जबरन खींच कर बैठाया और आराम से लेकर भागने में सफल रहे. अपहरण की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्थानीय थाना पुलिस और वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए. घटना पर पहुंचे डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद और कांटी थाना की पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी आसपास के लोगों के साथ-साथ इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे से लेनी शुरू कर दी है।

Advertisements

#crimenews #muzaffarpur #kidnapping

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.