Muzaffarpur News

दीमापुर में National Red Run 2025 के लिए बिहार की टीम रवाना, तिरहुत कॉलेज मुजफ्फरपुर के रंजन कुमार बने टीम कोच

Advertisements

Muzaffarpur 29 October : तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, मुजफ्फरपुर के सहायक व्याख्याता रंजन कुमार को National Red Run 2025 के लिए बिहार टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह आयोजन NACO द्वारा दीमापुर, नागालैंड में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना है.

National Red Run 2025 मुजफ्फरपुर के रंजन कुमार बने टीम कोच

दीमापुर में National Red Run 2025 में भाग लेने बिहार की टीम रवाना, तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन मुजफ्फरपुर के सहायक व्याख्याता और रेड रिबन जिला नोडल पदाधिकारी रंजन कुमार को बिहार टीम कोच बनाया गया ।

National Red Run 2025 मुजफ्फरपुर के रंजन कुमार बने टीम कोच
National Red Run 2025 मुजफ्फरपुर के रंजन कुमार बने टीम कोच

नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (NACO) , भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रेड रन 2025 का आयोजन 30 अक्टूबर 2025 को दीमापुर (नागालैंड) में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार राज्य से चयनित टीम आज पटना से दीमापुर के लिए रवाना हुई।

National Red Run 2025 मुजफ्फरपुर के रंजन कुमार बने टीम कोच
National Red Run 2025 मुजफ्फरपुर के रंजन कुमार बने टीम कोच

बिहार से दो महिला और दो पुरुष प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। टीम के साथ टीम कोच रंजन कुमार, नोडल पदाधिकारी डॉ. कामिनी, तथा बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के युवा निदेशक आलोक कुमार सिंह भी दीमापुर के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक श्री वैभव चौधरी ने कहा कि, “रेड रन का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना और समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है।”
उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

तिरहुत कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन के शासी निकाय सदस्य व सं सचिव श्री मनीष कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.