www.goltoo.in

Tirhut College of Physical Education मुजफ्फरपुर में HIV/AIDS जागरूकता के लिए जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक व भाषण प्रतियोगिता आयोजित

March 12, 2026 | by Goltoo

ai4

Muzaffarpur 12 March : Tirhut College of Physical Education, झपहां मुजफ्फरपुर में 95:95:99 अभियान के तहत HIV/AIDS जागरूकता के लिए जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक, भाषण व पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।

Tirhut College of Physical Education में HIV/AIDS जागरूकता

दिनांक 12-03-2025 को तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां मुजफ्फरपुर में 95:95:99 अभियान के तहत HIV / AIDS विषयों पर जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही HIV/AIDS जागरूकता के लिए एक रैली भी निकाली गई, जिसमें जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Tirhut College of Physical Education में HIV/AIDS जागरूकता
Tirhut College of Physical Education में HIV/AIDS जागरूकता

कार्यक्रम का उद्घाटन तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह, रेड रिबन क्लब के जिला नोडल अधिकारी प्रो. रंजन कुमार, प्रो. विकास कुमार तथा प्रो. बीरेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से किया।

Tirhut College of Physical Education में HIV/AIDS जागरूकता
Tirhut College of Physical Education में HIV/AIDS जागरूकता
Tirhut College of Physical Education में HIV/AIDS जागरूकता
Tirhut College of Physical Education में HIV/AIDS जागरूकता

भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – वंदना विजय लक्ष्मी (एमडीडीएम कॉलेज)
द्वितीय स्थान – संजना कुमारी (एलएस कॉलेज)
तृतीय स्थान – पलक कुमारी (एलएनटी कॉलेज)

पोस्टर प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – श्रेया सिंह (एमडीडीएम कॉलेज)
द्वितीय स्थान – संजना कुमारी (एलएस कॉलेज)
तृतीय स्थान – पलक कुमारी (एलएनटी कॉलेज)

Tirhut College of Physical Education में HIV/AIDS जागरूकता
Tirhut College of Physical Education में HIV/AIDS जागरूकता

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान – एलएस कॉलेज
द्वितीय स्थान – एमडीडीएम कॉलेज

इस अवसर पर रेड रिबन क्लब के जिला नोडल अधिकारी प्रो. रंजन कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य 95:95:99 है—

  • 95% उच्च जोखिम समूह के व्यक्तियों को HIV की जानकारी एवं जाँच से जोड़ना
  • 95% HIV संक्रमित व्यक्तियों को निःशुल्क ART उपचार से जोड़ना
  • 99% उपचाररत व्यक्तियों में वायरल लोड को न्यूनतम स्तर तक लाना

उन्होंने कहा कि आइए, मिलकर 95:95:99 के लक्ष्य को साकार करें और HIV मुक्त, स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

RELATED POSTS

View all

view all