Muzaffarpur NewsSports
Advertisements

Muzaffarpur 12 March : RDS College , मुजफ्फरपुर में चल रही वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन टेबल टेनिस के मुकाबले आयोजित हुए। टेबल टेनिस में केशव कुमार विजेता बने, जबकि महिला वर्ग में पुतुल कुमारी ने खिताब जीता। 12–13 मार्च को एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी।

RDS College Annual Sports 3rd Days Report

RDS College (आर.डी.एस. कॉलेज) में 9 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन टेबल टेनिस और शतरंज के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

RDS College Annual Sports 3rd Days Report
RDS College Annual Sports 3rd Days Report

टेबल टेनिस के मेंस सिंगल्स के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में केशव कुमार ने राघव को, अंकित कुमार ने अखिलेश कुमार को, अमृतम कुमार ने हर्ष कुमार को तथा बिपिन कुमार ने अनमोल कुमार को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में अंकित कुमार ने बिपिन कुमार को तथा केशव कुमार ने अमृतम कुमार को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में केशव कुमार ने अंकित कुमार को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

Advertisements

विमेंस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पुतुल कुमारी ने तृप्ति सेन को हराकर खिताब अपने नाम किया।

इसके साथ ही शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। पुरुष वर्ग में चार चक्रों के बाद आदित्य गुप्ता 4 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे, जबकि हर्ष कुमार 3.5 अंकों के साथ द्वितीय तथा नितेश कुमार 3 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में चार चक्रों के बाद अंशिका ने 3 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि तृप्ति सेन 2 अंक के साथ उपविजेता बनीं।

आयोजन सचिव DPE रविशंकर ने बताया कि प्रतियोगिता के अगले चरण में 12 एवं 13 मार्च को एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 12 मार्च को प्रातः 10:30 बजे कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार के द्वारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.