www.goltoo.in

Muzaffarpur Volleyball League Championship 26–27 दिसंबर को, जिला टीम का होगा चयन

December 24, 2025 | by Goltoo

muzaffarpur (1)

Muzaffarpur 24 December : Muzaffarpur Volleyball League के तहत 26–27 दिसंबर को जी.डी. मदर स्कूल में सीनियर जिला वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप आयोजित होगी, जिसके आधार पर मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन किया जाएगा।

Muzaffarpur Volleyball League Championship 26–27 दिसंबर को

मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में दिनांक 26 से 27 दिसंबर तक स्थानीय जी.डी. मदर स्कूल परिसर में सीनियर जिला वॉलीबॉल लीग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस लीग चैंपियनशिप के प्रदर्शन के आधार पर 12 सदस्यीय मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल टीम का गठन किया जाएगा।

Muzaffarpur Volleyball
Muzaffarpur Volleyball League Championship 27–28 दिसंबर को

चयनित जिला टीम आगामी 28 से 31 दिसंबर तक बेगूसराय जिले के बीहट में आयोजित 70वीं बिहार स्टेट सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। जिला वॉलीबॉल संघ ने बताया कि लीग में भाग लेने के लिए सभी टीमों एवं खिलाड़ियों का पंजीयन कराना अनिवार्य है।

इस संबंध में जानकारी मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने दी।

RELATED POSTS

View all

view all