Headlines

Muzaffarpur Blitz Chess प्रतियोगिता सम्पन्न, पवन सिंह बने विजेता

Muzaffarpur Blitz Chess प्रतियोगिता सम्पन्न, पवन सिंह बने विजेता Muzaffarpur Blitz Chess प्रतियोगिता सम्पन्न, पवन सिंह बने विजेता
Advertisements

Muzaffarpur 5 January : मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित Muzaffarpur Blitz Chess प्रतियोगिता में पवन सिंह ने अपराजित रहते हुए खिताब जीता, सात अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों ने लिया भाग।

Muzaffarpur Blitz Chess प्रतियोगिता

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में बालूघाट स्थित विंदेश्वरी स्मृतालय के सभागार में Muzaffarpur Blitz Chess प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में सात अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों की सहभागिता रही। प्रतियोगिता पांच चक्रों में खेली गई।

पांच चक्रों की समाप्ति के उपरांत पवन सिंह अपराजित रहते हुए पांच अंकों के साथ विजेता बने। दूसरे स्थान पर चार अंक एवं 17 बुकोल्ज के साथ त्रिशांत कुमार रहे, जबकि तीसरे स्थान पर चार अंक एवं 16 बुकोल्ज के साथ नैतिक मिश्रा ने स्थान प्राप्त किया। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमशः रोहन कुमार एवं उत्तम कुमार रहे।

Muzaffarpur Blitz Chess प्रतियोगिता सम्पन्न, पवन सिंह बने विजेता
Muzaffarpur Blitz Chess प्रतियोगिता सम्पन्न, पवन सिंह बने विजेता

पुरस्कार वितरण समारोह में इंजीनियर संतोष कुमार, जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू, सरकारी शिक्षक डॉ. प्रभाष चंद्र झा, एसपीजी कमांडो उत्तम कुमार, वरीय खिलाड़ी सुभाष चंद्र सिन्हा एवं विभा शर्मा ने शीर्ष पांच विजेताओं को ट्रॉफी, ईनामी राशि, मेडल्स एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को भी मेडल्स एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के अंतिम चक्र में प्रथम बोर्ड पर पवन सिंह ने त्रिशांत कुमार को, दूसरे बोर्ड पर नैतिक मिश्रा ने सुभाष चंद्र सिन्हा को, तीसरे बोर्ड पर उत्तम कुमार ने रयान अनवर को, चौथे बोर्ड पर रोहन कुमार ने आकाश कुमार को, पांचवें बोर्ड पर आयुष ने मुकुल शरण को, छठे बोर्ड पर पुष्कर राज ने अर्णव सिंह को, सातवें बोर्ड पर कार्तिक कुमार ने साक्षी कुमारी को, आठवें बोर्ड पर समायरा ने प्राची सिंह को, नौवें बोर्ड पर प्रियांश सिंह ने समर्थ गुप्ता को, दसवें बोर्ड पर शान रहमान ने अंकित कुमार को, ग्यारहवें बोर्ड पर प्रज्ज्वल प्रखर ने आदित्य वर्धन सिंह को, बारहवें बोर्ड पर प्रांजल प्रखर ने दीपक कुमार को तथा तेरहवें बोर्ड पर मिधत रहमान ने सम्यक आनंद को पराजित किया। चौदहवें बोर्ड पर आद्या सवर्ण नंदन को बाई मिला।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपीजी कमांडो उत्तम कुमार एवं वरीय खिलाड़ी मुकुल शरण ने पांच वर्षीय समायरा के साथ शतरंज की बाजी चलकर पारंपरिक तरीके से किया। मंच संचालन अभिषेक सोनू एवं धन्यवाद ज्ञापन इंजीनियर संतोष कुमार ने किया।

शीर्ष 10 खिलाड़ी:

  1. पवन सिंह
  2. त्रिशांत कुमार
  3. नैतिक मिश्रा
  4. रोहन कुमार
  5. उत्तम कुमार
  6. आयुष
  7. कार्तिक कुमार
  8. रयान अनवर
  9. मुकुल शरण
  10. सुभाष चंद्र सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *