Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 January : RDS College Muazaffarpur के वाणिज्य विभाग में कार्यरत श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी को सेवानिवृत्ति पर सेमिनार हॉल में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RDS College कर्मी श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी

RDS College
RDS College कर्मी श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
RDS College कर्मी श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

RDS College के वाणिज्य विभाग में कार्यरत आज चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर एक सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RDS College कर्मी श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
RDS College कर्मी श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि आज का दिन हमारे कॉलेज परिवार के लिए भावुक कर देने वाला है। श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी जी का समर्पण, अनुशासन और संस्थान के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। हमारे संस्थान के एक अत्यंत समर्पित स्तंभ नागेंद्र जी हमसे विदा ले रहे हैं। नागेंद्र जी न केवल अपने कर्तव्यों का पालन किया बल्कि ईमानदारी और निष्ठा की एक ऐसी मिसाल कायम की है जो हम सबों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Advertisements
RDS College कर्मी श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई
RDS College कर्मी श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने श्री चौधरी को गुलदस्ता भेंट कर उनके सेवाकाल की सराहना की तथा सेवानिवृत्ति के बाद के जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। बैठक में मौजूद शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए गए संस्मरण साझा किए और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सेवानिवृत होने पर श्री नागेंद्र चौधरी ने अपना उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कॉलेज ने उन्हें काफी सम्मान और आदर दिया है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार, बर्सर प्रो. राजीव कुमार, डॉ. रमेश गुप्ता, डॉ. एन. रज़वी, डॉ. आरती मित्रा, डॉ. प्रियंका दीक्षित, डॉ. नीलिमा झा, डॉ. संजय सुमन, डॉ. रजनीकांत पांडे, डॉ. विवेक झा, डॉ. सुमन लता, प्रधान सहायक श्री निर्मल शर्मा, श्री रविशंकर सहित अन्य शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। छात्र-छात्राओं में आकाश चंदना सहित कई विद्यार्थी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

महाविद्यालय परिवार की ओर से श्री नागेंद्र प्रसाद चौधरी के दीर्घ, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की गई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.