Muzaffarpur 5 February : SKJ Law College में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा एवं सचिव डॉ. उज्जवला मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए तथा राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2026 की नियम पुस्तिका का भी विमोचन हुआ।
SKJ Law College
फरवरी 2026 को प्रातः 11:30 बजे महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता 2026 के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा एवं सचिव डॉ. उज्जवला मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, वरीय शिक्षक प्रो. बी. एम. आज़ाद, प्रशासक डॉ. रत्नेश कुमार, डॉ. एस. पी. चौधरी, डॉ. पंकज कुमार, नैक संयोजक प्रो. आशुतोष कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा ने की। निदेशक श्री जयंत कुमार ने स्वागत संबोधन में खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डाला। सचिव डॉ. उज्जवला मिश्रा ने कहा कि खेलों में भागीदारी से छात्रों का शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास होता है। अध्यक्ष श्री एस. के. मिश्रा ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। अन्य वक्ताओं में प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, प्रो. बी. एम. आज़ाद, डॉ. एस. पी. चौधरी, डॉ. अर्चना अनुपम एवं प्रो. आर. ए. सहाय शामिल रहे।

इससे पूर्व शिक्षक एवं कर्मचारी सदस्यों के बीच रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर आदि खेलों का भी आयोजन किया गया। पिछले एक सप्ताह से चल रही विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में प्रभात रंजन, निखिल कुमार सिंह, आदित्य कुमार, शिवा कुमार, काजल कुमारी, स्वेच्छा कुमारी, अनामिका कुमारी, नंदन कुमारी, सुंदरम कुमारी और रफत फिरदौश सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।
Service Regularization of Guest Faculty : 16 एवं 17 फरवरी को राज्य भर के अतिथि प्राध्यापकों का महाधरना: डॉ ललित https://t.co/ugh38rwbyr pic.twitter.com/TqWypLBZOr
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 4, 2026
खेलों के सफल संचालन के लिए खेल-कूद सेल के सदस्यों एवं वॉलंटियर्स—प्रो. शक्ति कुमार, प्रो. बाबुल कुमार, प्रो. मधु कुमारी, प्रो. दीक्षा शशि, गरुण प्रियम, आलोक, राहुल, प्रत्युश आदि—को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के मूट कोर्ट सेल द्वारा अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता की नियम पुस्तिका का विमोचन अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रत्नेश कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन खेल-कूद सेल संयोजक डॉ. सत्यब्रत ने दिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।