www.goltoo.in

RDS College में पुस्तक चर्चा कार्यक्रम आयोजित, “Caged Phoenix: Can India Fly?” पर छात्रों ने किया गहन विमर्श

March 19, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-03-19T172647.07912

Muzaffarpur 19 March : RDS College के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित पुस्तक चर्चा कार्यक्रम में Dipankar Gupta की पुस्तक Caged Phoenix: Can India Fly? पर चर्चा हुई। विद्यार्थियों ने सामाजिक असमानता, आर्थिक प्रगति, लोकतंत्र और विकास जैसे समसामयिक विषयों पर विचार साझा किए, जिससे उनकी समझ और प्रस्तुतीकरण कौशल में वृद्धि हुई।

RDS College में पुस्तक चर्चा कार्यक्रम

Ramdayalu Singh College के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि, समसामयिक विषयों की समझ तथा आलोचनात्मक चिंतन विकसित करने के उद्देश्य से 19 मार्च 2026 को विभाग में पुस्तक चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष Dr. Rajnikant Pandey, इतिहास विभाग के डॉ. रिज़वी तथा मनोविज्ञान विभाग के डॉ. सौरभ राज ने संयुक्त रूप से की।

RDS College में पुस्तक चर्चा कार्यक्रम आयोजित, “Caged Phoenix: Can India Fly?” पर छात्रों ने किया गहन विमर्श
RDS College में पुस्तक चर्चा कार्यक्रम आयोजित, “Caged Phoenix: Can India Fly?” पर छात्रों ने किया गहन विमर्श

इस कार्यक्रम में स्नातक तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चर्चा का मुख्य विषय Caged Phoenix: Can India Fly? रहा, जिसके लेखक Dipankar Gupta हैं। यह पुस्तक भारत के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक विकास की चुनौतियों और संभावनाओं का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है।

RDS College में पुस्तक चर्चा कार्यक्रम आयोजित, “Caged Phoenix: Can India Fly?” पर छात्रों ने किया गहन विमर्श
RDS College में पुस्तक चर्चा कार्यक्रम आयोजित, “Caged Phoenix: Can India Fly?” पर छात्रों ने किया गहन विमर्श

कार्यक्रम के दौरान छात्रा अनुष्का कुमारी ने पुस्तक का विस्तृत एवं प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। उन्होंने लेखक के प्रमुख तर्कों को सरल भाषा में समझाते हुए भारत के विकास में संरचनात्मक बाधाओं, सामाजिक असमानता एवं आर्थिक प्रगति, लोकतंत्र और विकास के बीच संबंध तथा लेखक द्वारा सुझाए गए सुधारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

RDS College में पुस्तक चर्चा कार्यक्रम आयोजित, “Caged Phoenix: Can India Fly?” पर छात्रों ने किया गहन विमर्श
RDS College में पुस्तक चर्चा कार्यक्रम आयोजित, “Caged Phoenix: Can India Fly?” पर छात्रों ने किया गहन विमर्श

इसके पश्चात प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए विभिन्न जिज्ञासाएं रखीं। अनुष्का कुमारी ने सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर देकर कार्यक्रम को और अधिक रोचक एवं ज्ञानवर्धक बना दिया।

अंत में अध्यक्षों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में न केवल पढ़ने की रुचि बढ़ाते हैं, बल्कि समसामयिक विषयों की समझ और प्रस्तुतीकरण कौशल को भी विकसित करते हैं। साथ ही अनुष्का कुमारी के उत्कृष्ट प्रस्तुतीकरण की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।

RELATED POSTS

View all

view all